Noida में होली पर खूनी विवाद! प्रेमिका के भाइयों ने 4 साल पुराने अफेयर के चलते युवक को मारी गोली, (POLICE) पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Noida, 7 मार्च 2026 नोएडा के सेक्टर-75 स्थित पॉश आईवी काउंटी सोसाइटी में होली के त्योहार के बीच एक सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। 39 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर साहिल सिंघल को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए एक युवती और उसके दो भाइयों समेत तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया गया है।
घटना 4 मार्च 2026 (होली का दिन) को दोपहर करीब 4 बजे हुई, जब साहिल सिंघल सोसाइटी के मार्केट एरिया में थे। पुलिस के अनुसार, साहिल का पिछले 4 साल से एक युवती (प्रिया सोलंकी) के साथ अवैध संबंध चल रहा था। होली के मौके पर युवती अपने दो भाइयों (निखिल सोलंकी और लोकेश/लोकेंद्र सोलंकी) के साथ साहिल से मिलने आई। बातचीत के दौरान पुराने संबंधों को लेकर विवाद बढ़ गया, जो झगड़े में बदल गया। गुस्से में आए एक भाई ने अवैध पिस्टल से साहिल पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद साहिल को उसके परिजनों ने निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सेक्टर-113 थाना पुलिस (POLICE) ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की। डायल-112 पर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान प्रेमिका तथा उसके भाइयों को हिरासत में लिया। गहन पूछताछ और तकनीकी सबूतों के आधार पर पुलिस (POLICE) ने केस का खुलासा किया। गिरफ्तार आरोपियों में युवती प्रिया और उसके दो भाई शामिल हैं, जबकि एक नाबालिग को भी अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस (POLICE) ने हत्या में इस्तेमाल अवैध पिस्टल और घटना में प्रयुक्त कार को भी बरामद कर लिया है।
मनीषा सिंह (एडीसीपी नोएडा Noida)
“घटना की सूचना मिलते ही टीम ने त्वरित कार्रवाई की। जांच में पता चला कि यह हत्या अवैध संबंधों से जुड़े विवाद के कारण हुई। हमने मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और हथियार बरामद कर लिए हैं। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (हत्या) के तहत केस दर्ज किया गया है। जांच जारी है और सभी पहलुओं की छानबीन की जा रही है।
“यह घटना पॉश सोसाइटी में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही है, जहां होली के रंगों के बीच अचानक गोलियों की आवाज गूंज उठी। साहिल सिंघल शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे हैं। पुलिस (POLICE) का कहना है कि यह मामला पूरी तरह क्लियर हो चुका है और आगे की जांच में कोई और खुलासा होने की संभावना कम है।
- ग्रेटर नोएडा में (IT) आईटी निवेश को पंख लगाने की तैयारी, प्राधिकरण ने कंपनियों से सीधे संपर्क कर जानी जमीनी हकीकत
- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (NIU) में दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) ‘IRIS-G 2.0’ का शानदार आयोजन
- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में (TATVA 2026) ‘तत्व 2026’ का भव्य आयोजन: सुख-ई की परफॉर्मेंस ने बांधा समां।
- ग्रेटर नोएडा (Flower Show) पुष्प प्रदर्शनी 2026 सेंट्रल वर्ज और गोलचक्करों के बीच होगी खूबसूरती की जंग, तैयारी तेज।
- एनटीपीसी दादरी (NTPC Dadri) की सीएसआर (CSR) पहल से 288 बालिकाओं (Students) के सपनों को मिली साइकिल की रफ्तार।
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :महाराष्ट्र में इतिहास: सुनेत्रा पवार बनीं पहली महिला डिप्टी CM, शपथ के बाद गूंजे ‘अजित दादा’ के नारे-
Whatsapp : स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक साझेदारी गिव लाइफ फाउंडेशन और अमृता हॉस्पिटल ने एमओयू किया साइन, जीवन बचाने के लिए बड़ा कदम।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : NIU तत्व 2026, #सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और #सुख_ई के सुरों से सजी यादगार शा

