नोएडा में T20 वर्ल्ड कप (World Cup) सट्टा गैंग का भंडाफोड़! इंडिया-इंग्लैंड सेमीफाइनल पर ऑनलाइन सट्टेबाजी करते 5 गिरफ्तार
नोएडा, 7 मार्च 2026 सेक्टर-113 पुलिस ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 के दौरान चल रहे इंडिया vs इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच (5 मार्च, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई) पर ऑनलाइन सट्टेबाजी के एक बड़े गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया, जो हाईराइज सोसाइटी में फ्लैट किराए पर लेकर सट्टा नेटवर्क चला रहे थे।
पुलिस के अनुसार, आरोपी करीब डेढ़ महीने पहले सेक्टर-113 क्षेत्र की एक पॉश सोसाइटी में फ्लैट किराए पर लेकर ऑनलाइन सट्टेबाजी का धंधा चला रहे थे। वे मुख्य रूप से T20 विश्व कप (World Cup) के मैचों, खासकर भारत बनाम इंग्लैंड के हाई-प्रोफाइल सेमीफाइनल पर सट्टा लगवा रहे थे। गैंग के सदस्यों की पहचान विनय सहगल, नवदीप, राजीव शर्मा, शलील सेठ और देव कुमार के रूप में हुई है।बरामदगी 8,000 रुपये नगद
3 लैपटॉप
3 टैबलेट
32 मोबाइल फोन
प्रिंटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
पुलिस ने मौके से जब्त सभी सामान को सबूत के तौर पर अपने कब्जे में ले लिया है। जांच में पता चला है कि गैंग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए सट्टा संचालित कर रहा था, जिसमें लाखों रुपये की लेन-देन हो रही थी।
पुलिस ने बताया “हमने विश्वसनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई की और सेक्टर-113 थाना पुलिस ने गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। यह सट्टेबाजी का नेटवर्क T20 विश्व कप (World Cup) के मैचों पर केंद्रित था। हम आरोपियों के बैंक खातों, ट्रांजेक्शंस और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जांच कर रहे हैं। सट्टेबाजी जैसे अवैध धंधों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
“पुलिस अब आरोपियों के अन्य साथियों, बैंक अकाउंट्स और पूरे सट्टा सिंडिकेट की तलाश में जुटी है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है। T20 विश्व कप (World Cup) जैसे बड़े इवेंट्स के दौरान सट्टेबाजी के ऐसे मामले अक्सर सामने आते हैं, जिससे पुलिस अलर्ट मोड पर रहती है।
- ग्रेटर नोएडा में (IT) आईटी निवेश को पंख लगाने की तैयारी, प्राधिकरण ने कंपनियों से सीधे संपर्क कर जानी जमीनी हकीकत
- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (NIU) में दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) ‘IRIS-G 2.0’ का शानदार आयोजन
- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में (TATVA 2026) ‘तत्व 2026’ का भव्य आयोजन: सुख-ई की परफॉर्मेंस ने बांधा समां।
- ग्रेटर नोएडा (Flower Show) पुष्प प्रदर्शनी 2026 सेंट्रल वर्ज और गोलचक्करों के बीच होगी खूबसूरती की जंग, तैयारी तेज।
- एनटीपीसी दादरी (NTPC Dadri) की सीएसआर (CSR) पहल से 288 बालिकाओं (Students) के सपनों को मिली साइकिल की रफ्तार।
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :महाराष्ट्र में इतिहास: सुनेत्रा पवार बनीं पहली महिला डिप्टी CM, शपथ के बाद गूंजे ‘अजित दादा’ के नारे-
Whatsapp : स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक साझेदारी गिव लाइफ फाउंडेशन और अमृता हॉस्पिटल ने एमओयू किया साइन, जीवन बचाने के लिए बड़ा कदम।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : NIU तत्व 2026, #सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और #सुख_ई के सुरों से सजी यादगार शा

