Village छोलस गांव में रास्तों पर जलभराव,स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी,तालाब पर अतिक्रमण का आरोप
ग्रेटर नोएडा, 18 सितंबर 2025: दादरी ब्लॉक के Village छोलस गांव में खराब जल निकासी व्यवस्था के कारण मुख्य सड़कों पर जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। इस स्थिति ने स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए आवागमन को बेहद मुश्किल बना दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। जलभराव के कारण सड़कों पर गंदा पानी जमा हो रहा है, जिससे मच्छरों का प्रकोप और संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है।

स्थानीय निवासी और अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सैय्यद अब्बास हैदर ने इस समस्या के लिए तालाब पर हो रहे अतिक्रमण को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने बताया कि Village गांव के तालाब पर अवैध निर्माण के कारण पानी की प्राकृतिक निकासी बाधित हो रही है, जिसका खामियाजा पूरे गांव को भुगतना पड़ रहा है। हैदर ने कहा, “तालाब पर अतिक्रमण के कारण जल निकासी की व्यवस्था चरमरा गई है। मोहल्ला हरिजन बस्ती के रास्तों पर पानी भरा रहता है, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चे पानी में गिर जाते हैं और बुजुर्गों को भी भारी परेशानी होती है।

“नालियों की स्थिति भी दयनीय है। सफाई के अभाव में नालियां गंदगी और घास से अटी पड़ी हैं, जिससे जल निकासी और बिगड़ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। सैय्यद अब्बास हैदर ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत करेंगे।
- ये भी पढ़ें…….

