Divya Prem: प्यार और रहस्य की कहानी’ शो की मुख्य अभिनेत्री मेघा रे ने दर्द को बनाई ताकत, जारी रखी शूटिंग
उत्तर प्रदेश, सितंबर 2025: कभी-कभी किसी कलाकार का असली जुनून चमक-दमक में नहीं, बल्कि उनके जज़्बे और हिम्मत में दिखाई देता है। सन नियो पर प्रसारित होने वाले शो Divya Prem प्यार और रहस्य की कहानी’ की मुख्य अभिनेत्री Megha Ray (दिव्या का किरदार) ने हाल ही में अपने इसी समर्पण का परिचय दिया। शो के शूट हो रहे एक एक्शन सीन के दौरान उनके एंकल में गंभीर चोट लगने के बावजूद उन्होंने शूटिंग रोकने के बजाए पूरी ताकत और हिम्मत से सीन पूरा किया।

इस घटना के बारे में बताते हुए हुए Megha Ray ने कहा, “एक्शन सीक्वेंस के दौरान मुझे दौड़ना और पंच मारना था। अंधेरा था और मेरी साड़ी पाँव में फँस गई। मैं ज़ोर से गिरी और एड़ी में चोट लग गई। दर्द बहुत था, लेकिन मैंने वहीं क्रेप बैंडेज बाँध लिया और अगले एक-दो घंटे तक शूटिंग जारी रखी। मैं जानती थी कि इतना बड़ा सीन अधूरा छोड़ना ठीक नहीं होगा। शूट पर कई लोगों की मेहनत और समय लगता है, तो सिर्फ मेरी वजह से सबका काम रुकना मुझे मंज़ूर नहीं था। जब तक शूट पूरा हुआ, मेरी एड़ी में सूजन आ चुकी थी। बाद में डॉक्टर ने इलाज किया। अब मैं बैंडेज और साड़ी के नीचे स्पोर्ट्स शूज़ पहनकर शूट कर रही हूँ।”

Divya Prem: प्यार और रहस्य की कहानी’ एक ऐसी युवती दिव्या (Megha Ray) की कहानी है, जो उज्जैन की रहने वाली है। उसकी ज़िंदगी तब बदल जाती है, जब उसकी मुलाकात प्रेम से होती है। प्यार, रहस्य और अतीत के छिपे राज़ इन सबको समेटे यह शो परंपरा और तकनीक के अनोखे संगम की दास्तान कहता है। इसमें मेघा रे के साथ सूरज प्रताप सिंह और कविता बनर्जी भी अहम् भूमिकाओं में नज़र आ रहे हैं।

यह शो हर रात 8:30 बजे सन नियो पर प्रसारित होता है।

