America और Iran के बीच हुये युद्धविराम का स्वागत
India ने America और Iran के बीच हुये युद्धविराम का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि इससे पश्चिम एशिया में स्थाई शांति स्थापित होगी।विदेश मंत्रालय ने पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रम पर बुधवार को एक वक्तव्य जारी करते हुए कहाकि India पहले से ही इस विवाद के संवाद और कूटनीति से समाधान पर जोर देता रहा है।
मंत्रालय ने कहा है, “हम संघर्ष विराम का स्वागत करते हैं और आशा करते हैं कि इससे पश्चिम एशियामें स्थाई शांति स्थापित होगी। जैसा कि हम पहले भी लगातार कहते रहे हैं, तनाव में कमी, संवाद औरकूटनीति ही संघर्ष को शीघ्र समाप्त करने के लिए आवश्यक हैं। इस संघर्ष ने पहले ही लोगों कोअत्यधिक कष्ट पहुँचाया है और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति तथा व्यापारिक नेटवर्क को बाधित किया है। हमेंउम्मीद है कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य के माध्यम से नौवहन की निर्वाध स्वतंत्रता और वैश्विक व्यापार काप्रवाह बना रहेगा।”उल्लेखनीय है कि America और Iran ने बुधवार तड़के दो सप्ताह के युद्धविराम पर सहमति व्यक्त कीहै। America और इजरायल ने गत 28 फरवरी को Iran के खिलाफ हमलों की शुरुआत की थी। Iran नेभी जवाबी कार्रवाई में पश्चिम एशियाई देशों में America ठिकानों और इजरायल पर हमले किए थे।

इनहमलों में जान और माल का व्यापक नुकसान हुआ है। Iran ने इन हमलों के विरोध में और होर्मुजजलडमरूमध्य से आने वाले तेल और गैस टैंकरों के संचालन को बाधित कर दिया था जिससे दुनिया भरमें कच्चे तेल एवं गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है।
ये भी पढ़ें…….
- Delhi-NCR में बारिश,IMD ने जताई तेज आंधी की आशंका
- Lucknow के आशियाना में हैवानियत, बारिश से बचने रुकी नाबालिग से 5 मजदूरों ने किया सामूहिक दुष्कर्म(Gangrape), पुलिस ने सभी को दबोचा
- Noida विदेशी नागरिकों को ठगी करने वाले Call Center का पर्दाफाश
- Ghaziabad :डेट के बहाने बुलाने के बाद युवक को रेस्तरां में बंधक बनाकर पीटा
- Noida:गैस बुकिंग के नाम पर साइबर Fraud, एपीके फाइल से खाते खाली
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube : UP ATS का बड़ा धमाका, मेरठ और नोएडा के 4 आतंकी किये गिरफ्तार, लखनऊ स्टेशन को उड़ाने की थी साजिश-
Whatsapp : विधायक तेजपाल नागर ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में विकास कार्यों का लिया जायजा
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : एशिया का सबसे बड़ा रबर मेला IRE 2026 दिल्ली में, CM रेखा गुप्ता करेंगी शुभा

