एनटीपीसी (NTPC) Dadri में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर ‘स्वस्थ भारत’ का संकल्प, मेगा हेल्थ कैंप और वॉकेथॉन से दी जागरूक की मशाल

एनटीपीसी (NTPC) Dadri : विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 

Dadri गौतमबुद्धनगर: एनटीपीसी (NTPC) Dadri ने विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 के उपलक्ष्य में ‘स्वास्थ्य ही संपदा है’ के मंत्र को चरितार्थ करते हुए कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया। परियोजना परिसर स्थित उज्जीवन अस्पताल में आयोजित मेगा हेल्थ चेक-अप शिविर और महाराणा प्रताप स्टेडियम में आयोजित वॉकेथॉन के माध्यम से कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों को बेहतर जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

मुख्य महाप्रबंधक ने किया मेगा हेल्थ कैंप का शुभारंभ
07 अप्रैल 2026 को उज्जीवन अस्पताल में एक विशेष नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री ए.के. मिश्र (मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी (NTPC) दादरी ने किया। इस अवसर पर सभी विभागों के महाप्रबंधक, वरिष्ठ अधिकारी, सीआईएसएफ (CISF) कर्मी और बड़ी संख्या में ग्रामीण व टाउनशिप निवासी उपस्थित रहे।

विशेषज्ञ परामर्श और नि:शुल्क जांचें
इस मेगा शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर के दौरान आने वाले लोगों का ब्लड प्रेशर, शुगर (मधुमेह) और ईसीजी (ECG) जैसी आवश्यक जांचें पूरी तरह नि:शुल्क की गईं। डॉक्टरों ने परामर्श के दौरान इस बात पर जोर दिया कि भागदौड़ भरी जिंदगी में नियमित स्वास्थ्य जांच कितनी अनिवार्य है। जागरूकता सत्रों के माध्यम से जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से बचने के उपाय भी साझा किए गए।

वॉकेथॉन से दिया फिटनेस का संदेश
स्वास्थ्य दिवस की तैयारियों के क्रम में 05 अप्रैल 2026 को महाराणा प्रताप स्टेडियम में एक भव्य ‘वॉकेथॉन’ का आयोजन किया गया था। इसमें एनटीपीसी के कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिवारों और सीआईएसएफ जवानों ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया। वॉकेथॉन का उद्देश्य शारीरिक सक्रियता को बढ़ावा देना और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजगता पैदा करना था।

एनटीपीसी (NTPC) Dadri में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर 'स्वस्थ भारत' का संकल्प, मेगा हेल्थ कैंप और वॉकेथॉन से दी जागरूक की मशाल
एनटीपीसी (NTPC) Dadri में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर ‘स्वस्थ भारत’ का संकल्प, मेगा हेल्थ कैंप और वॉकेथॉन से दी जागरूक की मशाल

परियोजना प्रमुख का संबोधन
परियोजना प्रमुख श्री ए.के. मिश्र ने कहा, “NTPC Dadri न केवल ऊर्जा उत्पादन में अग्रणी है, बल्कि अपने कर्मचारियों और आसपास के समुदायों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति भी पूरी तरह समर्पित है। स्वस्थ कर्मचारी ही एक सशक्त राष्ट्र और सशक्त परियोजना की नींव रखते हैं।”

इस प्रकार के आयोजनों ने टाउनशिप और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति एक नई चेतना जागृत की है। NTPC  भविष्य में भी सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत ऐसे स्वास्थ्य कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें…….

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment