Ghaziabad: Indirapuram में 16वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत, परिजनों का हंगामा, अंतिम संस्कार से इनकार

Jaipuria Sunrise Greens Society

Ghaziabad Indirapuram क्षेत्र स्थित Jaipuria Sunrise Greens Society में 18वर्षीय युवती की 16वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद बुधवार को माहौलतनावपूर्ण हो गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया और घटना कोलेकर आक्रोश जताते हुए सड़क पर प्रदर्शन किया। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दियागया।

जानकारी के अनुसार, युवती की मौत मंगलवार तड़के करीब छह बजे हुई थी। वह अपने पिता केसाथ सोसायटी में आई थी, जहां उसके पिता कार धुलाई और कपड़ों पर प्रेस करने का काम करते हैं।बताया जा रहा है कि सुबह लगभग 5:53 बजे युवती लिफ्ट से 16वीं मंजिल पर पहुंची और कुछ हीमिनट बाद नीचे गिर गई।पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में युवती को लिफ्ट में अकेले जाते हुए देखा गया है और कुछ
देर बाद दूसरी फुटेज में वह नीचे गिरती हुई दिखाई दी है। हालांकि, परिजनों ने इस घटना को हादसामानने से इनकार करते हुए दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है।बुधवार सुबह से ही कनावनी स्थित युवती के घर के बाहर भारी संख्या में लोग जुट गए और विरोधप्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दी, जिससे सीआईएसएफ मार्ग परयातायात पूरी तरह प्रभावित रहा।

Ghaziabad: Indirapuram में 16वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत, परिजनों का हंगामा, अंतिम संस्कार से इनकार
Ghaziabad: Indirapuram में 16वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत, परिजनों का हंगामा, अंतिम संस्कार से इनकार

इस दौरान युवती के पिता की तबीयत बिगड़ गई और वे मौके परही बेहोश हो गए।परिजनों का कहना है कि जब तक उन्हें घटना की पूरी सच्चाई नहीं बताई जाती और सीसीटीवीफुटेज नहीं दिखाई जाती, तब तक वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिसउन पर अंतिम संस्कार करने का दबाव बना रही है।इस मामले में इंदिरापुरम के क्षेत्राधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों से लगातारबातचीत की जा रही है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभीपहलुओं को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांचजारी है। इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, हालांकि पुलिस प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुएहै।

ये भी पढ़ें…….

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment