भारत मौसम विभाग (IMD)
Delhi-NCR के कुछ हिस्सों में मंगलवार सुबह बारिश हुई,जिससे बढ़ते तापमान से लोगों को राहत मिली। भारत मौसम विभाग (IMD) ने 7 और 8 अप्रैल केलिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवा, बादल छाए रहने, बारिश और कहीं-कहीं गरज के
साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।
IMD के अनुसार, इन दो दिनों में एक या दो बार बारिश या आंधी-तूफान की संभावना भी जताई है।9 अप्रैल को भी आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। इसके बाद 10 और 11 अप्रैल कोमौसम साफ होने की उम्मीद है और तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्रीसेल्सियस तक पहुंच सकता है।मौसम में यह बदलाव सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है। इसके चलते हवा की रफ्तार बढ़ेगीऔर तापमान में गिरावट आएगी। न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी हो सकती है,जिससे खासकर सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस होगी।इससे पहले सोमवार को मौसम सामान्य रहा।

सुबह न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस औरअधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD के अनुसार, 7 अप्रैल को न्यूनतम तापमानकरीब 20 डिग्री और अधिकतम लगभग 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं 8 अप्रैल कोतापमान और गिर सकता है, जिसमें न्यूनतम 18 डिग्री और अधिकतम करीब 31 डिग्री सेल्सियस रहसकता है।वहीं, मंगलवार को दिल्ली की हवा की गुणवत्ता “मध्यम” श्रेणी में रही, जहां एक्यूआई 134 दर्ज कियागया। अनुमान है कि 9 अप्रैल तक हवा की गुणवत्ता इसी श्रेणी में बनी रहेगी।सोमवार को भी दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में थी।
आनंद विहार मेंएक्यूआई 212, अशोक विहार में 118, बवाना में 143, चांदनी चौक में 110 और आरकेपुरम/सीआरआरआई मथुरा रोड पर 134 दर्ज किया गया। गाजियाबाद में इंदिरापुरम में 149, संजय नगरमें 167 और वसुंधरा में 158 एक्यूआई दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें…….
- Greater noida में बिना कनेक्शन भेजा डेढ़ लाख का बिजली बिल, युवक परेशान
- IPL:Delhi Capitals ने Mumbai Indians को छह विकेट से हराया
- Delhi -NCR मौसम बदलते ही बढ़े दर्द के मरीज, फिजियोथेरेपी बन रही असरदार इलाज
- Ghaziabad :डेट के बहाने बुलाने के बाद युवक को रेस्तरां में बंधक बनाकर पीटा
- Noida:गैस बुकिंग के नाम पर साइबर Fraud, एपीके फाइल से खाते खाली
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube : UP ATS का बड़ा धमाका, मेरठ और नोएडा के 4 आतंकी किये गिरफ्तार, लखनऊ स्टेशन को उड़ाने की थी साजिश-
Whatsapp : विधायक तेजपाल नागर ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में विकास कार्यों का लिया जायजा
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : एशिया का सबसे बड़ा रबर मेला IRE 2026 दिल्ली में, CM रेखा गुप्ता करेंगी शुभा

