ग्रेटर नोएडा में Industries उद्योगों के लिए पंजीकरण व जागरूकता शिविर का आयोजन
ग्रेटर नोएडा, 18 जुलाई 2025: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को Industries उद्योगों के लिए एक पंजीकरण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में करीब 160 उद्यमी प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। शिविर में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी नवीन कुमार सिंह ने औद्योगिक नियमों की विस्तृत जानकारी दी। श्रम विभाग, कारखाना विभाग और उद्यमी मित्रों ने भी इस आयोजन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

आईबीए के अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने बताया कि शिविर का उद्देश्य उद्यमियों को श्रम विभाग, कारखाना विभाग और अन्य संबंधित नियमों के प्रति जागरूक करना था।

आईबीए की उपाध्यक्ष डॉ. खुशबू सिंह ने उद्यमियों से अपील की है की अधिक से अधिक Industries उद्योग एक्ट में अपना रजिस्ट्रेशन कराएं ताकि उद्योग बांधों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके।
ग्रेटर नोएडा औद्योगिक प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने कहा कि यह पहल उत्तर प्रदेश सरकार के एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे आयोजन उद्यमियों को नियमों का पालन करने और औद्योगिक विकास को गति देने में सहायक होंगे।
यह शिविर ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने और उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास साबित हुआ।

