कासा ग्रींस 1 सोसाइटी के Residents निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ सेक्टर 63 में किया धरना

Residents

कासा ग्रींस 1 सोसाइटी के Residents निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ सेक्टर 63 में किया धरना

ग्रेटर नोएडा वेस्ट, 18 जुलाई 2025: कासा ग्रींस 1 सोसाइटी, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के Residents निवासियों ने आज अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) के नेतृत्व में सेक्टर 63 स्थित बिल्डर के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया।

Residents
बिल्डर के ऑफिस पर धरना प्रदर्शन करते निवासी

यह धरना 225 पेंडिंग रजिस्ट्रियों, सोसाइटी में सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, लिफ्टों का रजिस्ट्रेशन, सीपेज की समस्या, अधूरे कार्यों को पूरा करने, स्वीकृत प्लान के अनुसार बिजली ट्रांसफॉर्मर्स की स्थापना और एओए को हैंडओवर देने जैसे मुद्दों को लेकर आयोजित किया गया।

धरने का नेतृत्व एओए सचिव महेश यादव ने किया। प्रदर्शन में एसपी गुप्ता, अनुपम मिश्रा, धीरज यादव, डॉ. सुशील खान, अंकित श्रीवास्तव, नीना बोस, राहुल बोस, संजीव वर्मा, गरिमा चौधरी, वीके श्रीवास्तव, सचिन सिंह, मोहम्मद सारिब सहित अन्य निवासी शामिल रहे।

 

Residents निवासियों की मांगों पर बिल्डर के प्रतिनिधि अजीत मिश्रा (सीआरएम) ने आश्वासन दिया कि ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी को 3 करोड़ रुपये 15 जुलाई को जमा कर दिए गए हैं और शेष 3.5 करोड़ रुपये 25 जुलाई तक जमा कर दिए जाएंगे।

Residents
अपनी मांगों को लेकर निवासियों का प्रदर्शन

उन्होंने यह भी वादा किया कि अगले एक महीने में सभी 225 पेंडिंग रजिस्ट्रियां बिना किसी पेनल्टी के पूरी कर दी जाएंगी। साथ ही, मेंटेनेंस से संबंधित शिकायतों को जल्द से जल्द दूर करने का भरोसा दिया।

बिल्डर के इस आश्वासन के बाद Residents निवासियों ने धरना समाप्त कर दिया। निवासियों Residents ने चेतावनी दी कि यदि वादे पूरे नहीं किए गए तो वे भविष्य में और बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेंगे।

Related posts

Leave a Comment