सूखे पौधों को हटाकर नए पौधे Plant लगाए, प्राधिकरण की हरियाली बढ़ाने की मुहिम तेज

Plant

सूखे पौधों को हटाकर नए पौधे Plant लगाए, प्राधिकरण की हरियाली बढ़ाने की मुहिम तेज

ग्रेटर नोएडा, 13 जुलाई 2025: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर को हरा-भरा रखने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

Plant
सूखे पौधे हटाकर नए पौधे लगाते कर्मचारी

जगत फार्म रोटरी से लेकर प्राधिकरण के पुराने ऑफिस रोटरी तक सूखे पौधों Plant की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राधिकरण ने इन पौधों Plant को हटाकर उनकी जगह नए पौधे लगाए हैं।

Plant
रवि कुमार एनजी सीईओ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण

प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एनजी रवि कुमार ने सूखे पौधों Plant सूचना को गंभीरता से लिया और सहायक मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) श्रीलक्ष्मी वीएस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। एसीईओ के नेतृत्व में उद्यान विभाग की टीम ने रविवार सुबह जगत फार्म रोटरी से पुराने ऑफिस रोटरी तक सूखे पौधों Plant को हटाकर नए पौधे लगाने का कार्य पूरा किया।

Plant
ग्रीन बेल्ट में पौधे लगाते प्राधिकरण के कर्मचारी

उद्यान विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक पीपी मिश्रा ने बताया कि गर्मी के मौसम में कुछ पौधे Plant सूख जाते हैं, जिन्हें बरसात के मौसम में बदला जाता है। इसी तरह, सर्दियों में सूखने वाले पौधों को फरवरी में नए पौधों से प्रतिस्थापित किया जाता है। उन्होंने कहा कि उद्यान विभाग इस कार्य को नियमित रूप से करता रहता है ताकि शहर की हरियाली बनी रहे। सीईओ एनजी रवि कुमार ने शासन द्वारा दिए गए लक्ष्य से आगे बढ़ते हुए ग्रेटर नोएडा में 2 लाख से अधिक पौधे लगाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है।

इस अभियान का नेतृत्व एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस स्वयं कर रही हैं। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि शहर में कहीं भी पौधे  सूखने की स्थिति में उन्हें तत्काल हटाकर नए पौधे लगाए जाएंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की यह पहल शहर को हरा-भरा और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।

Related posts

Leave a Comment