Ajay Rai के गौतम बुद्ध नगर आगमन और जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला से मुलाकात को प्रशासनने रोक दिया
Noida पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Ajay Rai के गौतम बुद्ध नगर आगमन और जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला से मुलाकात को प्रशासनने रोक दिया। इस दौरान पुलिस की सख्ती को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने कोमिली।
जानकारी के अनुसार, अजय राय को बिसरख स्थित दीपक भाटी चोटीवाला के निवास पर पहुंचकरउनका हालचाल जानना था। इस कार्यक्रम की सूचना पहले ही स्थानीय स्तर पर साझा कर दी गईथी। बताया गया कि Ajay Rai Noida पहुंच भी गए थे, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें आगेबढ़ने से रोकते हुए नजरबंद कर लिया।इधर, बिसरख गांव में दीपक भाटी चोटीवाला के आवास पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने घर में प्रवेश कर उन्हें जबरन एंबुलेंस के जरिए ले जाने और हिरासतमें लेने का प्रयास किया। हालांकि, ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध के चलते पुलिस अपनीकार्रवाई पूरी नहीं कर सकी।

दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि यह एक सामान्य शिष्टाचार मुलाकात थी, जिसका किसी भी प्रकारसे कानून व्यवस्था से कोई संबंध नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने अनावश्यक दबावबनाते हुए नेताओं और कार्यकर्ताओं को नजरबंद किया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।राष्ट्रीय कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य ओमवीर यादव ने भी घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा किकाफी प्रयासों के बावजूद मुलाकात नहीं होने दी गई। वहीं प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य गौतमअवाना ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता सामाजिक सुधार और प्रशासनिक जवाबदेही के लिए लगातारसंघर्ष कर रहे हैं।
घटना के दौरान बिसरख स्थित आवास पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूदरहे, जिन्होंने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध जताया। इस पूरे घटनाक्रम ने स्थानीय स्तर परराजनीतिक माहौल को गरमा दिया है।
ये भी पढ़ें…….
- Gaur city-2 के पास ब्लैक थार सवार युवकों का तांडव (Violence), मार्केट के बाहर दो गुटों में जमकर हुई मारपीट (Clash)
- Kasganj महान सम्राट अशोक जयंती पर सोरों में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई एवं हर्षोल्लास के साथ भव्य रूप से मनाई गई
- Delhi -NCR मौसम बदलते ही बढ़े दर्द के मरीज, फिजियोथेरेपी बन रही असरदार इलाज
- Noida में 15 सड़कों को बनाया जाएगा डस्ट फ्री जोन, प्रदूषण पर लगेगी लगाम Noida Authority ने उठाया एकअहम कदम
- Digital Arrest का जाल, छह दिन तक बंधक रहीं महिलाएं; पड़ोसी की सतर्कता से बचाव
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :नोएडा हिंसा का ‘पाकिस्तान’ कनेक्शन | CP Lakshmi Singh ने उजागर की बड़ी साजिश-
Whatsapp : Digital Arrest का जाल, छह दिन तक बंधक रहीं महिलाएं; पड़ोसी की सतर्कता से बचाव
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER :छत्तीसगढ़ के सक्ती में बड़ा हादसा, वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटने से कई मजदूरों की मौत की खबर

