Delhi की सड़कों पर उतरीं 200 नई ईवी बसें, चार परियोजनाओं का भी शिलान्यास

Table of Contents

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को ईस्ट विनोद नगर डिपो से 200 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Delhi मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को ईस्ट विनोद नगर डिपो से 200 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही, दिल्ली-रोहतकअंतरराज्यीय बस सेवा, मदनपुर खादर में नए बस डिपो और ईस्ट विनोद नगर डिपो में डीटीसी केअत्याधुनिक प्रशासनिक भवन का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रिक परिवहन को बढ़ावा देकर Delhi को प्रदूषण मुक्त बनाया जाएगा। होलम्बी कलां में बड़ा ईवी बैटरी निस्तारण केंद्रबनेगा। इन ई-बसों में 140 देवी बसें हैं। ये बसें छोटी-छोटी गलियों में जाकर परिवहन सुविधाएं देतीहै। इसके बाद डीटीसी बसों की संख्या 6300 हो गई है, जिसमें 4550 ईवी बसें हैं।उन्होंने कहा किदिल्ली को ग्रीन, क्लीन और स्मार्ट बनाकर विकसित किया जाएगा। सरकार ने चार हजार करोड़ काबजट चार वर्ष में Delhi की जनता पर खर्च करने का मन बनाया है, क्योंकि दिल्ली वर्षों से प्रदूषणमें लिप्त है। इसका खामियाजा हर परिवार भुगत रहा है। Delhi में कितनी सरकारें आईं और चलीगईं, लेकिन किसी ने प्रदूषण को प्रभावी रूप से समयबद्ध तरीके कम करने का प्रभावी कदम नहींउठाए। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली सरकार जरूरी फैसले कर रही है।

Delhi की सड़कों पर उतरीं 200 नई ईवी बसें, चार परियोजनाओं का भी शिलान्यास
Delhi की सड़कों पर उतरीं 200 नई ईवी बसें, चार परियोजनाओं का भी शिलान्यास

नई ईवीनीति के मसौदे में एक तरफ लोगों को ईवी वाहन खरीदने पर सब्सिडी का प्रावधान किया है तोदूसरी तरह चार पहिया वाहनों के लिए रोड टैक्स माफ करने की योजना है।स्कूल बसों को ईवी वाहनमें तब्दील करने की तैयारीमुख्यमंत्री ने कहा कि व्यवसायिक और स्कूलों की बसों को एक निश्चितसमय में ईवी बसों में तब्दील करने का रोड तैयार किया गया है। इसके अलावा वर्ष 2028-29 तकईवी बसों की संख्या बढ़ाकर 14 हजार की जाएंगी। ऐसे में ईवी को चार्ज करने के लिए जो मजबूतबुनियादी ढांचे की जरूरत है। इसके लिए सरकार ने तैयारी की है। कार्यक्रम में Delhi के परिवहनमंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह भी मौजूद रहे।नए डिपो में 30 चार्जिंग स्टेशन बनाए गएमदनपुर खादरनए बस डिपो में 30 चार्जिंग स्टेशन बनाए हैं, जहां प्रतिदिन 120 ईवी बसें चार्ज हो सकेगी। इसडिपो में तीन बस-वे, दो यात्री शेड और एक साथ छह बसों की पार्किंग की व्यवस्था है। अभी प्रतिदिन22 बसों का परिचालन होगा।

इसके तहत इस डिपो से सफदरजंग टर्मिनल तक रूट नंबर 465 कीतीन बसें और रूट संख्या डी-022 की 14 बसें शामिल हैं। इसके अलावा रूट संख्या डी-8802 परनेहरू प्लेस के लिए पांच बसें चलेंगी। डिपो में यात्रियों की सुविधा के लिए शौचालय, दिव्यांगजनों केलिए रैंप और वर्षा जल संचयन की व्यवस्था की गई है।चालकों के आते-जाते जांच के लिए लगीमशीनईस्ट विनोद नगर डिपो में बने प्रशासनिक भवन में बायोमेट्रिक मशीन के अलावा ऐसी मशीनभी लगी है जो आते-जाते हुए बस चालकों की जांच करेगी, ताकि चालक शराब पीकर बस न चला
पाएं। हादसे रोकने के लिए यह कदम उठाए गए हैं।

प्रशासनिक भवन में 12 कक्ष बने हैं। इसमेंकैंटीन, विश्राम कक्ष व दिव्यांगजनों के अनुकूल सुविधा विकसित की गई है। 50 हजार लीटर क्षमताका फायर टैंक बनाया गया है।

ये भी पढ़ें…….

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment