Greater noida स्थित ‘आर्या फैशन्स’ (Arya Fashions) की एक सराहनीय पहल
Greater noida: जहाँ एक ओर पूरे जिले में श्रमिक वेतन वृद्धि को लेकर उद्यमी और श्रमिकों के बीच संवाद की कमी देखी जा रही है, वहीं ग्रेटर नोएडा स्थित ‘आर्या फैशन्स’ (Arya Fashions) ने एक सराहनीय पहल की है। संस्था ने अपने परिसर में एक विशेष कर्मचारी संवाद सत्र आयोजित कर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा घोषित नवीनतम न्यूनतम वेतन दरों (Minimum Wages) की विस्तृत और पारदर्शी जानकारी अपने कर्मचारियों के साथ साझा की।
संवाद से दूर हुआ संशय
संस्था की संस्थापक डॉ. खुशबू सिंह ने स्वयं सभी कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने कुशल (Skilled), अर्ध-कुशल (Semi-Skilled) और अकुशल (Unskilled) श्रेणियों के तहत निर्धारित नए वेतन मानकों को सरल हिंदी में विस्तार से समझाया। इसके साथ ही ईएसआई (ESI) और पीएफ (PF) की कटौती और नियोक्ता के अंशदान के बारे में भी बारीकी से जानकारी दी गई, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार के भ्रम की स्थिति न रहे।

हिंसा के बीच अटूट विश्वास
डॉ. खुशबू सिंह ने कर्मचारियों के संयम की सराहना करते हुए कहा कि हालिया उत्तेजनापूर्ण माहौल और हिंसा की घटनाओं के बीच भी आर्या फैशन्स के कर्मचारियों ने संस्था पर अपना विश्वास बनाए रखा। उन्होंने किसी भी प्रकार की उग्र गतिविधियों में शामिल न होकर राष्ट्र और प्रदेश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई है।
संतुष्ट दिखे कर्मचारी
सत्र के अंत में कर्मचारियों ने नई वेतन संरचना पर अपनी पूर्ण सहमति और प्रसन्नता व्यक्त की। Arya Fashions ने स्पष्ट किया कि वे और उनके कर्मचारी एक परिवार की तरह हैं और सरकार द्वारा घोषित वेतन वृद्धि का वे पूर्ण समर्थन करते हैं।
ये भी पढ़ें…….
- Gaur city-2 के पास ब्लैक थार सवार युवकों का तांडव (Violence), मार्केट के बाहर दो गुटों में जमकर हुई मारपीट (Clash)
- Kasganj महान सम्राट अशोक जयंती पर सोरों में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई एवं हर्षोल्लास के साथ भव्य रूप से मनाई गई
- Delhi -NCR मौसम बदलते ही बढ़े दर्द के मरीज, फिजियोथेरेपी बन रही असरदार इलाज
- Noida में 15 सड़कों को बनाया जाएगा डस्ट फ्री जोन, प्रदूषण पर लगेगी लगाम Noida Authority ने उठाया एकअहम कदम
- Digital Arrest का जाल, छह दिन तक बंधक रहीं महिलाएं; पड़ोसी की सतर्कता से बचाव
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :नोएडा हिंसा का ‘पाकिस्तान’ कनेक्शन | CP Lakshmi Singh ने उजागर की बड़ी साजिश-
Whatsapp : Digital Arrest का जाल, छह दिन तक बंधक रहीं महिलाएं; पड़ोसी की सतर्कता से बचाव
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER :छत्तीसगढ़ के सक्ती में बड़ा हादसा, वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटने से कई मजदूरों की मौत की खबर

