Noida का 50वां स्थापना दिवस यानी स्वर्ण जयंती शुक्रवार को हवन और केक काटकर मनाई
Noida का 50वां स्थापना दिवस यानी स्वर्ण जयंती शुक्रवार को हवन और केक काटकर मनाई गई। इस मौके पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि आनेवाले वर्षों में शहर को और बेहतर बनाएंगे।
प्राधिकरण के सेक्टर-6 स्थित प्रशासनिक कार्यालय मेंशुक्रवार सुबह करीब 10 बजे हवन हुआ। इसके बाद प्राधिकरण के एसीईओ सतीश पाल के साथमिलकर सभी अधिकारियों और नोएडा एम्प्लाइज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने 50 किलो का केककाटा। इस मौके परअधिकारियों ने कहा कि पांच दशकों की यह यात्रा आधुनिक बुनियादी ढांचे,हरियाली और औद्योगिक प्रगति का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। कार्यक्रम में सभी ने मिलकर नोएडाको और भी स्वच्छ, सुंदर और उन्नत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन एसोसिएशन केअध्यक्ष चौधरी राजकुमार ने किया। इस मौके पर वित्त नियंत्रक निजीलिंगप्पा, ओएसडी क्रांति शेखर,एके शर्मा, देवेंद्र प्रताप सिंह, इंदु प्रकाश सिंह, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी मनोज कुमार सिंह, उद्याननिदेशक आनंद मोहन और महाप्रबंधक एसपी सिंह आदि मौजूद थे।

स्थापना दिवस पर बड़ा कार्यक्रम करने की तैयारी थी। सेक्टर-96 में बन रहे प्राधिकरण के नए दफ्तर समेत करीब 10 हजार करोड़ कीपरियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास मुख्यमंत्री से कराया जाना था, लेकिन श्रमिकों केआंदोलन की वजह से कार्यक्रम को टाल दिया गया।
ये भी पढ़ें…….
- Gaur city-2 के पास ब्लैक थार सवार युवकों का तांडव (Violence), मार्केट के बाहर दो गुटों में जमकर हुई मारपीट (Clash)
- Kasganj महान सम्राट अशोक जयंती पर सोरों में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई एवं हर्षोल्लास के साथ भव्य रूप से मनाई गई
- Delhi -NCR मौसम बदलते ही बढ़े दर्द के मरीज, फिजियोथेरेपी बन रही असरदार इलाज
- Noida में 15 सड़कों को बनाया जाएगा डस्ट फ्री जोन, प्रदूषण पर लगेगी लगाम Noida Authority ने उठाया एकअहम कदम
- Digital Arrest का जाल, छह दिन तक बंधक रहीं महिलाएं; पड़ोसी की सतर्कता से बचाव
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :नोएडा हिंसा का ‘पाकिस्तान’ कनेक्शन | CP Lakshmi Singh ने उजागर की बड़ी साजिश-
Whatsapp : Digital Arrest का जाल, छह दिन तक बंधक रहीं महिलाएं; पड़ोसी की सतर्कता से बचाव
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER :छत्तीसगढ़ के सक्ती में बड़ा हादसा, वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटने से कई मजदूरों की मौत की खबर

