Kawad यात्रा के लिए पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने कसी कमर, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का लिया जायजा
नोएडा, 22 जुलाई 2025: श्रावण मास में चल रही Kawad कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, शांति व्यवस्था और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसी क्रम में अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने पुलिस उपायुक्त (यातायात) लखन सिंह यादव के साथ Kawad कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान चिल्ला बॉर्डर, नोएडा पर यातायात संचालन और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस अवसर पर Kawad कांवड़ियों से उनका कुशलक्षेम पूछा गया और उनकी सुरक्षा के लिए दोपहिया वाहनों पर सवार श्रद्धालुओं को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए।

अपर पुलिस आयुक्त ने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, बैरिकेडिंग, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, विश्राम स्थल और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में की गई व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को Kawad कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की ओर से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि Kawad कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और यात्रा सुचारू रूप से संपन्न हो।
Table of Contents

