नमो भारत (Namo Bharat )
Noida राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में परिवहन ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी पहल के तहत अब आर्बिटल रेल कॉरिडोरविकसित किया जा रहा है। यहपरियोजना राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम की नमो भारत रैपिड रेल के बाद कनेक्टिविटी मेंनई क्रांति लाएगी। इस कॉरिडोर के जरिए Noida और गाजियाबाद को सीधे Hariyana से जोड़ा जाएगा,जिससे Delhi पर यातायात का दबाव कम होगा।
करीब 270 किलोमीटर लंबे इस प्रस्तावित नेटवर्क को ‘रिंग रेल’ की तर्ज पर विकसित किया जाएगा,जो Hariyana के Sonipat और कुंडली से शुरू होकर Baghpat, Hapur, Ghaziabad Noida और Greaternoida होते हुए पलवल तक जाएगा। उत्तर प्रदेश में यह कॉरिडोर बागपत, हापुड़, गाजियाबाद औरगौतमबुद्ध नगर जिलों को कवर करेगा।इस आर्बिटल रेल कॉरिडोर में ट्रेनें 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी। गाजियाबाद औरनोएडा के बीच 12 से 22 स्टेशनों का निर्माण प्रस्तावित है, जहां मेट्रो और रैपिड रेल से बेहतरइंटरकनेक्टिविटी मिलेगी।
यह कॉरिडोर दुहाई नमो भारत स्टेशन पर Delhi-Meerut रैपिड रेल से जुड़करयात्रियों को निर्बाध यात्रा सुविधा देगा।कॉरिडोर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा गाजियाबाद से जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा तक का लिंक होगा,जिससे यह दूरी मात्र 45 से 50 मिनट में पूरी की जा सकेगी। इससे हवाई यात्रा करने वाले यात्रियोंको बड़ी राहत मिलेगी।

यह परियोजना केवल यात्री परिवहन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि माल ढुलाई के लिए भी अहमसाबित होगी। दादरी को मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां से डेडिकेटेडफ्रेट कॉरिडोर के जरिए उद्योगों का माल सीधे बंदरगाह और एयरपोर्ट तक पहुंच सकेगा। इसकेआसपास वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक्स पार्क विकसित किए जाएंगे।अधिकारियों के अनुसार, हरियाणा हिस्से में ऑर्बिटल रेल परियोजना का काम 60 प्रतिशत से अधिकपूरा हो चुका है। गाजियाबाद-नोएडा-जेवर लिंक के लिए व्यवहार्यता अध्ययन तैयार है और अंतिम
मंजूरी की प्रक्रिया जारी है।
उत्तर प्रदेश में इस परियोजना का निर्माण कार्य 2026 के अंत या 2027की शुरुआत में शुरू होने की संभावना है।विशेषज्ञों का मानना है कि यह कॉरिडोर NCR में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने,आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिकानिभाएगा।
ये भी पढ़ें…….
- Greater noida जिला सेवायोजन विभाग के माध्यम से दो दिवसीय रोजगार मेला सफलतापूर्वक संपन्न
- Delhi,Hariyana समेत कुछ राज्यों में 4 से 5 दिनों तक Heat wave चलने का पूर्वानुमान
- Delhi -NCR मौसम बदलते ही बढ़े दर्द के मरीज, फिजियोथेरेपी बन रही असरदार इलाज
- Noida International Airport से मई में उड़ान शुरू करने की तैयारी
- तरणतालों(Swimming pools)जिमों का संचालन मानकों के अनुरूप सुनिश्चित कराने हेतु जांच अभियान जारी
- पश्चिमी UP में 200 एकड़ में बनेगा Parshuram धाम, Noida में भी Parshuram भवन निर्माण की मांग
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :नोएडा मेगा जॉब फेयर: कम सैलरी देने वाली कंपनियां होंगी ब्लैकलिस्ट! मनीषा अत्री की सख्त चेतावनी |-
Whatsapp : Digital Arrest का जाल, छह दिन तक बंधक रहीं महिलाएं; पड़ोसी की सतर्कता से बचाव
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER :छत्तीसगढ़ के सक्ती में बड़ा हादसा, वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटने से कई मजदूरों की मौत की खबर

