Supertech EcoVillage-1
Greater noida,Supertech EcoVillage-1 सोसाइटी पर प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को 46,200 रुपये का जुर्माना लगाया। गीले और सूखे कचरे के साथ निर्माण कार्यसे निकलने वाले मलबे का उचित निस्तारण न किए जाने पर यह कार्रवाई की गई। Supertech EcoVillage-1 सोसाइटी के निवासियों ने शिकायत की थी कि बेसमेंट को कूड़ा घर में तब्दील कर दियागया है।
सोसाइटी में पांच हजार से अधिक परिवार रह रहे हैं। घरों से निकलने वाले कचरे कानिस्तारण करने के बजाय बेसमेंट में डाला जा रहा है। इस पर संज्ञान लेते हुए प्राधिकरण केस्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को मौके का निरीक्षण किया तो शिकायत सही पाई गई।सोसाइटी के बेसमेंट में चारों तरफ कचरे का ढेर लगा हुआ था। साथ ही दूषित पानी जमा होने सेबदबू आ रही थी। जांच में सोसाइटी प्रबंधन की बड़ी लापरवाही पाई गई। इससे बीमारी फैलने कीआशंका थी।ग्रेटर नोएडा के वरिष्ठ प्रबंधक स्वास्थ्य सन्नी यादव ने बताया कि कचरे के निस्तारण में
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम- 2026 का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा था।

कई खामियां पाएजाने पर सोसाइटी प्रबंधन कुल 46,200 रुपये का जुर्माना लगाया गया। पूर्व में भी कार्रवाई की जाचुकी है।अधिक मात्रा में कचरा उत्सर्जित करने वाली ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों और अन्य संस्थाओं को कचरेके निस्तारण की व्यवस्था स्वयं करनी होती है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम- 2026 का प्रावधानों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। नियमों काउल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें…….
- Greater noida जिला सेवायोजन विभाग के माध्यम से दो दिवसीय रोजगार मेला सफलतापूर्वक संपन्न
- Delhi,Hariyana समेत कुछ राज्यों में 4 से 5 दिनों तक Heat wave चलने का पूर्वानुमान
- Delhi -NCR मौसम बदलते ही बढ़े दर्द के मरीज, फिजियोथेरेपी बन रही असरदार इलाज
- Noida International Airport से मई में उड़ान शुरू करने की तैयारी
- तरणतालों(Swimming pools)जिमों का संचालन मानकों के अनुरूप सुनिश्चित कराने हेतु जांच अभियान जारी
- पश्चिमी UP में 200 एकड़ में बनेगा Parshuram धाम, Noida में भी Parshuram भवन निर्माण की मांग
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :नोएडा मेगा जॉब फेयर: कम सैलरी देने वाली कंपनियां होंगी ब्लैकलिस्ट! मनीषा अत्री की सख्त चेतावनी |-
Whatsapp : Digital Arrest का जाल, छह दिन तक बंधक रहीं महिलाएं; पड़ोसी की सतर्कता से बचाव
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER :छत्तीसगढ़ के सक्ती में बड़ा हादसा, वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटने से कई मजदूरों की मौत की खबर

