युवक को पीट-पीटकर हत्या
Loni गाजियाबाद में थाना लोनी क्षेत्र की बाग रानप कॉलोनी स्थित गोदाम की सफाई के लिए गए मालवाहक चालक के साथ हुई कहासुनी के बाद कुछ लोगों ने लाठी-डंडों सेपीट-पीटकर हत्या कर दी।
वहीं, पीड़ित परिजनों ने दो नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ थानेमें शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। मालवाहक चालक सोनू (32) अपने परिवार के साथ बागरानप कॉलोनी में रहता था। परिवार में पिता चरण सिंह, मां महेश देवी, पत्नी रेनू, बेटा आयुष औरबेटी अंशी है। पीड़ित पिता ने बताया कि 25 अप्रैल की सुबह सोनू नाम का मेरा बेटा कॉलोनी स्थितमुखिया गेट गुर्जर चौक के निकट उपवेद उताह गोदाम की सफाई करने गया था। इसी दौरान पड़ोसीसोनू पुत्र जहीर साथी शाहरुख व अन्य साथियों के साथ गोदाम पर पहुंचा और किराए को लेकर बेटे
से कहासुनी हो गई। बताया कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज कर अपने साथियों संग मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिससे बेटा सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद आरोपी वहां से भाग गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बेहोशी की हालत में बेटे कोदिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान रविवार शाम उसकी मौत हो गई।अचानक हुई घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित पिता ने थाने में शिकायत देकरकार्रवाई की मांग की है।
एसीपी Loni सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपीसोनू, शाहरुख व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें…….
- Greater noida जिला सेवायोजन विभाग के माध्यम से दो दिवसीय रोजगार मेला सफलतापूर्वक संपन्न
- Delhi,Hariyana समेत कुछ राज्यों में 4 से 5 दिनों तक Heat wave चलने का पूर्वानुमान
- Delhi -NCR मौसम बदलते ही बढ़े दर्द के मरीज, फिजियोथेरेपी बन रही असरदार इलाज
- Noida International Airport से मई में उड़ान शुरू करने की तैयारी
- तरणतालों(Swimming pools)जिमों का संचालन मानकों के अनुरूप सुनिश्चित कराने हेतु जांच अभियान जारी
- पश्चिमी UP में 200 एकड़ में बनेगा Parshuram धाम, Noida में भी Parshuram भवन निर्माण की मांग
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :नोएडा मेगा जॉब फेयर: कम सैलरी देने वाली कंपनियां होंगी ब्लैकलिस्ट! मनीषा अत्री की सख्त चेतावनी |-
Whatsapp : Digital Arrest का जाल, छह दिन तक बंधक रहीं महिलाएं; पड़ोसी की सतर्कता से बचाव
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER :छत्तीसगढ़ के सक्ती में बड़ा हादसा, वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटने से कई मजदूरों की मौत की खबर

