UP होमगार्ड्स इनरोलमेंट-2025 परीक्षा
Gautam budh nagar :UP पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ के तत्वावधान में 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की जा रही उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स इनरोलमेंट-2025 परीक्षा जनपद Gautam budh nagar में कुल 15 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में संपन्न कराई जा रही है।
परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी Gautam budh nagarर द्वारा आज परीक्षा केंद्र नेहरू स्मारक इण्टर कॉलेज, साकीपुर, ग्रेटर नोएडा का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम, परीक्षा कक्षों, अभ्यर्थियों की प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया।


जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा प्रक्रिया को पूर्ण सतर्कता, पारदर्शिता एवं अनुशासन के साथ संपन्न कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न होने दी जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखी जाए तथा कंट्रोल रूम से सभी गतिविधियों की मॉनिटरिंग की जाए। जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हो रही है ।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर, केंद्र व्यवस्थापक, विद्यालय प्रशासन एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें…….
- Greater noida जिला सेवायोजन विभाग के माध्यम से दो दिवसीय रोजगार मेला सफलतापूर्वक संपन्न
- Delhi,Hariyana समेत कुछ राज्यों में 4 से 5 दिनों तक Heat wave चलने का पूर्वानुमान
- Delhi -NCR मौसम बदलते ही बढ़े दर्द के मरीज, फिजियोथेरेपी बन रही असरदार इलाज
- Noida International Airport से मई में उड़ान शुरू करने की तैयारी
- तरणतालों(Swimming pools)जिमों का संचालन मानकों के अनुरूप सुनिश्चित कराने हेतु जांच अभियान जारी
- पश्चिमी UP में 200 एकड़ में बनेगा Parshuram धाम, Noida में भी Parshuram भवन निर्माण की मांग
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :नोएडा मेगा जॉब फेयर: कम सैलरी देने वाली कंपनियां होंगी ब्लैकलिस्ट! मनीषा अत्री की सख्त चेतावनी |-
Whatsapp : Digital Arrest का जाल, छह दिन तक बंधक रहीं महिलाएं; पड़ोसी की सतर्कता से बचाव
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER :छत्तीसगढ़ के सक्ती में बड़ा हादसा, वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटने से कई मजदूरों की मौत की खबर

