इस्कॉन (ISKCON) में होगा दिव्य आयोजन, ग्रेटर नोएडा में 1 से 3 मार्च तक भव्य गौर पूर्णिमा महोत्सव
ग्रेटर नोएडा। अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ इस्कॉन (ISKCON) ग्रेटर नोएडा द्वारा 1 से 3 मार्च 2026 तक तीन दिवसीय भव्य गौर पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह पावन उत्सव श्री चैतन्य महाप्रभु के अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन (ISKCON) इस्कॉन मंदिर, ए-49, जीटा-1, ग्रेटर नोएडा (आम्रपाली ग्रैंड सोसाइटी के पास) में किया जाएगा।
भक्तिमय होली और नौका विहार रहेगा मुख्य आकर्षण
इस वर्ष महोत्सव के विशेष आकर्षणों में भक्तिमय होली, श्री श्री राधा-कृष्ण नौका विहार, भगवान का भव्य अभिषेक, गौर कथा, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नाट्य लीला शामिल हैं। श्रद्धालु भक्तिमय वातावरण में होली का आनंद लेने के साथ-साथ भगवान श्री श्री राधा-कृष्ण की विशेष झांकी एवं नौका विहार के दिव्य दर्शन कर सकेंगे।
उत्सव विभागाध्यक्ष अचिंत्य गोविन्द प्रभु ने जानकारी देते हुए बताया कि नौका विहार के लिए 25×60 फुट का भव्य पोंड तैयार किया जा रहा है, जिसे लगभग 400 किलो फूलों से सजाया जाएगा। वहीं भगवान के अभिषेक के लिए 500 किलो फूलों की विशेष व्यवस्था की गई है।
1100 व्यंजनों का लगेगा भोग
3 मार्च को अभिषेक के पश्चात भगवान को 1100 व्यंजनों का भोग अर्पित किया जाएगा, जिसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण होगा। तीनों दिनों में संध्या समय भव्य कीर्तन एवं भंडारा प्रसाद की भी व्यवस्था रहेगी।
उत्सव कार्यकारिणी अध्यक्ष मुरली वदान प्रभु ने बताया कि इस वर्ष इस्कॉन के संस्थापकाचार्य ए.सी. भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद के वरिष्ठतम शिष्यों में से एक परम पूज्य लोकनाथ स्वामी महाराज का भी दिव्य सान्निध्य प्राप्त होगा, जिससे कार्यक्रम की आध्यात्मिक गरिमा और बढ़ जाएगी।
शहरवासियों से सहभागिता की अपील
इस्कॉन (ISKCON) ग्रेटर नोएडा ने समस्त शहरवासियों एवं आसपास के क्षेत्रों के निवासियों से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार एवं मित्रों सहित इस दिव्य उत्सव में शामिल होकर आध्यात्मिक आनंद का लाभ उठाएं।
उत्सव में सहयोग एवं दान के लिए क्यूआर कोड के माध्यम से भी योगदान दिया जा सकता है।
- ग्रेटर नोएडा में (IT) आईटी निवेश को पंख लगाने की तैयारी, प्राधिकरण ने कंपनियों से सीधे संपर्क कर जानी जमीनी हकीकत
- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (NIU) में दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) ‘IRIS-G 2.0’ का शानदार आयोजन
- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में (TATVA 2026) ‘तत्व 2026’ का भव्य आयोजन: सुख-ई की परफॉर्मेंस ने बांधा समां।
- ग्रेटर नोएडा (Flower Show) पुष्प प्रदर्शनी 2026 सेंट्रल वर्ज और गोलचक्करों के बीच होगी खूबसूरती की जंग, तैयारी तेज।
- एनटीपीसी दादरी (NTPC Dadri) की सीएसआर (CSR) पहल से 288 बालिकाओं (Students) के सपनों को मिली साइकिल की रफ्तार।
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :महाराष्ट्र में इतिहास: सुनेत्रा पवार बनीं पहली महिला डिप्टी CM, शपथ के बाद गूंजे ‘अजित दादा’ के नारे-
Whatsapp : स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक साझेदारी गिव लाइफ फाउंडेशन और अमृता हॉस्पिटल ने एमओयू किया साइन, जीवन बचाने के लिए बड़ा कदम।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : NIU तत्व 2026, #सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और #सुख_ई के सुरों से सजी यादगार शा

