कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, खरीफ फसलों के लिए electricity और यूरिया-डीएपी की उपलब्धता की मांग

electricity

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, खरीफ फसलों के लिए electricity बिजली और यूरिया-डीएपी की उपलब्धता की मांग

नोएडा, 22 जुलाई 2025: जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला के नेतृत्व में आज तहसील सदर पर खरीफ फसलों की बुआई के लिए समुचित बिजली electricity व्यवस्था और यूरिया व डीएपी की किल्लत के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपजिला अधिकारी सुश्री चारुल यादव के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान करने की मांग की गई।

electricity
कांग्रेसियों का प्रदर्शन

कांग्रेस कार्यकर्ता डाढ़ा गोलचक्कर पर एकत्रित हुए और वहां से जुलूस निकालकर तहसील सदर पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि उत्तर प्रदेश में खरीफ फसलों की बुआई का समय चल रहा है, लेकिन गौतमबुद्ध नगर में सामान्य से कम बारिश के कारण किसान नलकूपों पर निर्भर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली electricity की व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है, जिसके लिए लाइन लॉस, शासकीय, तकनीकी और प्रबंधकीय कमियां जिम्मेदार हैं।

electricity
कांग्रेसियों का प्रदर्शन

उन्होंने कहा, “जब बिजली मंत्री की समीक्षा बैठक में ही बिजली गुल हो जाती है, तो यह सरकार किसानों को कैसे electricity बिजली देगी?”चोटीवाला ने यूरिया और डीएपी की कमी पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि किसानों को साधन सहकारी समितियों के बाहर घंटों कतार में खड़े रहने के बावजूद खाद नहीं मिल रहा, जिससे उनकी आजीविका और प्रदेश में खाद्यान्न की उपलब्धता पर संकट मंडरा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इन समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करेंगे।

electricity
कांग्रेसियों का प्रदर्शन

किसान कांग्रेस के जिला चेयरमैन गौतम अवाना ने कहा कि वर्तमान सरकार पूंजीपतियों और उच्च व्यापारी वर्ग के हितों को प्राथमिकता दे रही है, जबकि किसानों का शोषण हो रहा है। उन्होंने तीन काले कृषि कानूनों के दौरान किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार की नीतियां किसान विरोधी हैं। जिला अनुसूचित प्रकोष्ठ के चेयरमैन धर्म सिंह बाल्मीकि ने कहा कि आज का प्रदर्शन स्थानीय और पूरे प्रदेश के किसानों की आवाज को बुलंद करने के लिए था।

उन्होंने electricity बिजली और खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग दोहराई।प्रदर्शन में महाराज सिंह नागर, सूबेदार सतपाल सिंह, विजय नागर, नीरज लोहिया, रिजवान चौधरी, पुनीत मावी, गौतम सिंह, देवेश चौधरी, रूबी चौहान, तनवीर अहमद, अरुण भाटी, ओमकार सिंह राणा, अरविंद रेक्सवाल, किशन शर्मा, हरेन्द्र शर्मा, विपिन त्यागी, गौरव वसिष्ठ, सुबोध भट्ट, भूपेश शर्मा, धीरे सिंह, बिन्नू नेता जी, कृष्ण शर्मा, सचिन भाटी, सचिन जाटव, रोशन सिंह सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related posts

Leave a Comment