Development एनटीपीसी दादरी में ग्राम विकास सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

Development

Development एनटीपीसी दादरी में ग्राम विकास सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

दादरी, 22 जुलाई 2025: एनटीपीसी दादरी में मंगलवार को Development ग्राम विकास सलाहकार समिति की बैठक का सफल आयोजन किया गया। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी, बिसरख ब्लॉक के बीडीओ, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि, परियोजना प्रभावित क्षेत्रों के ग्राम प्रधान और गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

Development
ग्राम विकास सलाहकार समिति की बैठक करते अधिकारी

एनटीपीसी की ओर से कार्यकारी निदेशक व परियोजना प्रमुख के. चंद्रमौलि, मुख्य महाप्रबंधक (ओएंडएम) ए. के. मिश्र, महाप्रबंधक (अनुरक्षण) पी. आर. कुमार, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) विल्सन अब्राहम सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य पिछले वर्ष के Development ग्राम विकास कार्यों की समीक्षा और आगामी वर्ष की कार्ययोजना पर चर्चा करना था।

Development
ग्राम विकास सलाहकार समिति की बैठक करते अधिकारी

विभिन्न विभागों ने अपनी योजनाओं की प्रस्तुति दी, जबकि ग्राम प्रधानों ने स्थानीय समस्याओं और आवश्यकताओं को उजागर किया। प्रतिभागियों ने एनटीपीसी के समुदाय कल्याण, सामाजिक समावेशन और Village ग्राम विकास के प्रयासों की सराहना की।

Development
ग्राम विकास सलाहकार समिति की बैठक करते अधिकारी

बैठक में सामूहिक सहयोग से समग्र Development ग्रामीण विकास के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर दिया गया। अंत में, राजीव कुमार ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए विभागों के समन्वय और सक्रिय सहभागिता की प्रशंसा की। यह बैठक Development ग्राम विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

Related posts

Leave a Comment