गौतमबुद्धनगर में Mission Shakti 5.0 के तहत पर्सनल सेफ्टी पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
गौतमबुद्धनगर, 04 अक्टूबर 2025: महिला कल्याण विभाग द्वारा Mission Shakti 5.0 के अंतर्गत इंडियन चिल्ड्रन एकेडमी, पंचशील कॉलोनी में “पर्सनल सेफ्टी” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर के निर्देशन और जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बालिकाओं को आत्मरक्षा और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
थाना बिसरख की Mission Shakti प्रभारी तरुणा सिंह ने बच्चियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए और विपरीत परिस्थितियों में स्वयं को सुरक्षित रखने के उपाय बताए। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, चाइल्ड हेल्पलाइन 181, और वन स्टॉप सेंटर जैसी योजनाओं और सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर थाना बिसरख से एसआई अजमुद्दीन, कांस्टेबल सुनील और अंजू, वन स्टॉप सेंटर प्रबंधक रिंकी रानी, स्कूल प्रबंधक, प्रधानाचार्य, और अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर के मार्गदर्शन में Mission Shakti मिशन शक्ति अभियान के तहत इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि बच्चों, विशेषकर बालिकाओं में आत्मविश्वास, सुरक्षा जागरूकता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दिया जा सके।
ये भी पढ़ें…….Ravan Dahan , Ravan Dahan
UPITS 2025: उत्तर प्रदेश का वैश्विक व्यापार मंच, रिकॉर्ड सफलता के साथ समापन
Driving My Dream “ड्राइविंग माय ड्रीम” के तहत बेटियों को आत्मनिर्भरता का नया मार्ग
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube : NTPC की 50 साल की गौरवशाली यात्रा! | UP इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 में बना आकर्षण का केंद्र NTPC Stall-
Whatsapp : किसान नेताओ को किया :हाउस अरेस्ट
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : शाहबेरी में वृंदावन गार्डन सोसाइटी के एक फ्लैट में आग

