Sampurn Samadhan divas गौतम बुद्ध नगर में संपूर्ण समाधान दिवस: 198 शिकायतें दर्ज, 13 का मौके पर निस्तारण
गौतम बुद्ध नगर, 04 अक्टूबर 2025: जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए शनिवार को गौतम बुद्ध नगर की तीनों तहसीलों—दादरी, सदर और जेवर—में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मंडलायुक्त मेरठ डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने दादरी, जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सदर और अपर जिलाधिकारी मंगलेश दुबे ने जेवर तहसील में समाधान दिवस की अध्यक्षता की। इस दौरान कुल 198 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 13 का मौके पर निस्तारण किया गया।

दादरी में 132 शिकायतें आईं, जिनमें 09 का तत्काल समाधान हुआ। सदर में 12 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें 02 का निस्तारण मौके पर हुआ, जबकि जेवर में 54 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 02 का त्वरित निदान किया गया।
मंडलायुक्त ने अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए, वहीं जिलाधिकारी ने शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने और आवेदकों की संतुष्टि सुनिश्चित करने पर बल दिया।

समाधान दिवस से पहले जिलाधिकारी ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत सदर तहसील में ‘हेल्प एंड असिस्टेंस बूथ’ का उद्घाटन किया, जो महिलाओं को आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, विरासत, दाखिल-खारिज और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक मंच पर प्रदान करेगा। इसके लिए सप्ताहवार रोस्टर भी निर्धारित किया गया है।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी अतुल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, उप जिलाधिकारी अनुज नेहरा, आशुतोष गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी शिव प्रताप परमेश सहित पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। यह आयोजन शासन की जन-केंद्रित नीतियों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
ये भी पढ़ें…….Ravan Dahan , Ravan Dahan
UPITS 2025: उत्तर प्रदेश का वैश्विक व्यापार मंच, रिकॉर्ड सफलता के साथ समापन
Driving My Dream “ड्राइविंग माय ड्रीम” के तहत बेटियों को आत्मनिर्भरता का नया मार्ग
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

