Volleyball गौतमबुद्धनगर में जिला स्तरीय वॉलीबॉल व फुटबॉल टीम का चयन सम्पन्न
नोएडा, 03 अक्टूबर 2025: जिला खेल कार्यालय, गौतमबुद्धनगर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में नोएडा एजुकेशन एकेडमी में वरिष्ठ महिला और पुरुष वॉलीबॉल Volleyball टीमों के चयन ट्रायल सफलतापूर्वक आयोजित किए। महिला वर्ग में श्वेता, सपना, कल्पना, दृष्टि, कुशवाहा और आरुषि सक्सेना चयनित हुईं, जबकि पुरुष वर्ग में रोहित, कुंतल, सौरभ कुमार, रूपक कुमार, श्री ओम, रौनक त्यागी, ईशान, दक्ष और अभिषेक को टीम में जगह मिली।

जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि महिला वर्ग के मंडल स्तरीय ट्रायल 4 अक्टूबर और पुरुष वर्ग के ट्रायल 7 अक्टूबर को कैलाश प्रकाश स्टेडियम, मेरठ में होंगे। इसके बाद, प्रदेश स्तरीय महिला वॉलीबॉल Volleyball प्रतियोगिता 11 से 14 अक्टूबर तक चित्रकूट धाम में और पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता 13 से 17 अक्टूबर तक झांसी में आयोजित होगी।
इसी तरह, एस्टर पब्लिक स्कूल, डेल्टा-2 में फुटबॉल चयन ट्रायल जिला फुटबॉल सचिव वाजिद अली की देखरेख में सम्पन्न हुए। चयनित खिलाड़ियों में निखिल गिरी, मेनन, राज जयकुमार, यश कुमार, आदित्य रावत, स्पर्श शर्मा, अखिलेश टोपो, कृष्ण कुमार, स्पर्श त्यागी, हर्ष यादव, अंशुल और टोयस कुमार शामिल हैं।

इन खिलाड़ियों के मंडल स्तरीय ट्रायल 4 अक्टूबर को मेरठ में होंगे। मंडल स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी 10 से 17 अक्टूबर तक अयोध्या में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में क्षेत्रीय खेल कार्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।
यह आयोजन जिला खेल कार्यालय की ओर से युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खेल के क्षेत्र में उनकी प्रतिभा को निखारने का एक महत्वपूर्ण कदम है।
ये भी पढ़ें…….Ravan Dahan , Ravan Dahan
UPITS 2025: उत्तर प्रदेश का वैश्विक व्यापार मंच, रिकॉर्ड सफलता के साथ समापन
Driving My Dream “ड्राइविंग माय ड्रीम” के तहत बेटियों को आत्मनिर्भरता का नया मार्ग
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

