Noida International Airport मिला DGCA एयरोड्रोम लाइसेंस
Greater noida – YEIDA के सीईओ राकेश कुमार सिंह की उपस्थिति में जेवर स्थित Noida International Airport को Directorate General of Civil Aviation (DGCA) का एयरोड्रोम लाइसेंस सौंपा गया। इसके साथ ही देश की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के संचालन का रास्ता लगभग साफ हो गया है और एयरपोर्ट अब जल्द ही व्यावसायिक उड़ानों के लिए तैयार होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
इस अवसर पर यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने एयरपोर्ट ऑपरेटर के साथ बैठक कर शेष प्रक्रियाओं को जल्द पूरा करने और संचालन शुरू करने की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक परियोजना है, जो क्षेत्रीय विकास, निवेश और रोजगार के नए अवसरों को जन्म देगी।जेवर स्थित Noida International Airport को देश की सबसे बड़ी विमानन परियोजनाओं में से एक माना जा रहा है। यह एशिया के सबसे बड़े क्षेत्रफल वाले हवाई अड्डों में शामिल होगा, जो भविष्य में दिल्ली-एनसीआर के बढ़ते हवाई यातायात को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

एयरपोर्ट को एक बड़े एविएशन हब के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसमें अत्याधुनिक एयर कार्गो सुविधाएं, मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ओवरहॉल (MRO) सेंटर और आधुनिक लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल होंगे। इससे उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।सीईओ राकेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के मार्गदर्शन मे भारत का विमानन क्षेत्र तेजी से विस्तार कर रहा है और देश में विश्वस्तरीय हवाई अड्डों का नेटवर्क विकसित किया जा रहा है। जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी इसी विजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो आने वाले समय में भारत को वैश्विक विमानन मानचित्र पर और मजबूत करेगा।

उन्होंने भरोसा जताया कि सभी प्रक्रियाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएंगी और जल्द ही जेवर एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होने का सपना साकार होगा।
- T20 में भारत की ऐतिहासिक जीत! पूरी दुनिया में एक बार फिर तिरंगा लहराया
- Yatharth hospital: महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर चर्चा
- T20 वर्ल्ड कप फाइनल: भारतीय महिला टीम ने बढ़ाया टीम इंडिया का हौसला
- International Womens Day के पावन अवसर पर नोएडा में (Womens Marathon) महिला मैराथन के जरिए दिखा नारी शक्ति का उद्घोष
- ग्रेटर नोएडा में (IT) आईटी निवेश को पंख लगाने की तैयारी, प्राधिकरण ने कंपनियों से सीधे संपर्क कर जानी जमीनी हकीकत
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube : ग्रेटर नोएडा वेस्ट को मिली बड़ी सौगात, CM योगी ने किया Kapil Dev के KDSG अस्पताल का उद्घाटन।-
Whatsapp : नोएडा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य मैराथन भाजपा जिला अध्यक्ष ने मातृशक्ति को सराहा।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : मुस्तैद नोएडा पुलिस, अट्टा मार्केट में बिछड़े मासूम को चंद घंटों में परिवार से मिलाया

