T20 वर्ल्ड कप फाइनल: भारतीय महिला टीम ने बढ़ाया टीम इंडिया का हौसला
नई दिल्ली, ऑस्ट्रेलिया में मौजूद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने T20 विश्व कप2026 के फाइनल से पहले भारतीय टीम को शुभकामना दी है। फाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफरविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है।बीसीसीआई ने महिला टीम की आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो जारी किया जिसमें कोचमजूमदार, बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा और स्नेह राणा ने फाइनल मुकाबले के लिए टीमइंडिया को शुभकामना दी है।
वीडियो में कैप्शन है, एक टीम इंडिया जिसने घर पर वर्ल्ड कप World Cup जीता,दूसरी आज रात घर पर वर्ल्ड कप जीतने जा रही है।महिला टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार ने कहा, “मैं सभी को शुभकामनाएं देना चाहता हूं। नरेंद्र मोदीस्टेडियम में बहुत भीड़ होगी। वर्ल्ड कप फाइनल खेलने के लिए शानदार माहौल होगा।”ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने कहा, “वर्ल्ड कप फाइनल के लिए ऑल द बेस्ट टीम इंडिया।
हम सब आपका समर्थन कर रहे हैं। जाओ और जीतो।”जेमिमा रोड्रिग्स ने कहा, “चलो इसे घर ले आते हैं। हम आपके लिए दुआ कर रहे हैं।”भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2 नवंबर 2025 को दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपना पहला वनडे विश्वकप World Cup जीता था। यह मैच मुंबई में खेला गया था।

भारतीय टीम अगर टीम न्यूजीलैंड को हराकर विश्व कप World Cup जीतने में सफल रहती है तो कई रिकॉर्ड एक साथ टीम इंडिया के नाम जुड़ जाएंगे। भारतीय टीम 3 T20 विश्व कप World Cup जीतने वाली पहली टीम बनजाएगी। लगातार 2 T20 विश्व कप और अपने घर में T20 विश्व कप World Cup जीतने वाली पहल टीम भी टीम इंडिया बन सकती है।
भारतीय टीम T20 वर्ल्ड कप में चौथी बार फाइनल में पहुंची है। यह किसी भी टीम द्वारा फाइनल मेंपहुंचने का रिकॉर्ड है। भारतीय टीम 2007 और 2024 में चैंपियन रही है।
- ग्रेटर नोएडा में (IT) आईटी निवेश को पंख लगाने की तैयारी, प्राधिकरण ने कंपनियों से सीधे संपर्क कर जानी जमीनी हकीकत
- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (NIU) में दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) ‘IRIS-G 2.0’ का शानदार आयोजन
- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में (TATVA 2026) ‘तत्व 2026’ का भव्य आयोजन: सुख-ई की परफॉर्मेंस ने बांधा समां।
- ग्रेटर नोएडा (Flower Show) पुष्प प्रदर्शनी 2026 सेंट्रल वर्ज और गोलचक्करों के बीच होगी खूबसूरती की जंग, तैयारी तेज।
- एनटीपीसी दादरी (NTPC Dadri) की सीएसआर (CSR) पहल से 288 बालिकाओं (Students) के सपनों को मिली साइकिल की रफ्तार।
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :महाराष्ट्र में इतिहास: सुनेत्रा पवार बनीं पहली महिला डिप्टी CM, शपथ के बाद गूंजे ‘अजित दादा’ के नारे-
Whatsapp : स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक साझेदारी गिव लाइफ फाउंडेशन और अमृता हॉस्पिटल ने एमओयू किया साइन, जीवन बचाने के लिए बड़ा कदम।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : NIU तत्व 2026, #सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और #सुख_ई के सुरों से सजी यादगार शा

