Yatharth hospital: महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर चर्चा

Yatharth hospital (यथार्थ अस्पताल) में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष स्वास्थ्य जागरूकता सत्र का आयोजन

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित (Yatharth hospital) में महिलाओं के सम्मान और उनके स्वास्थ्य को समर्पित एक विशेष जागरूकता सत्र का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आधुनिक जीवनशैली में महिलाओं को अपनी सेहत के प्रति सचेत करना और विभिन्न गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करना था।

सत्र के दौरान महिलाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता और (Yatharth hospital) में ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी विभाग की डायरेक्टर व एचओडी डॉ. ज्योति मिश्रा ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक स्वस्थ समाज की नींव स्वस्थ महिला ही रख सकती है। अक्सर महिलाएं परिवार की देखभाल की जिम्मेदारी में अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं, जो भविष्य में गंभीर बीमारियों का कारण बनता है।

(Yatharth hospital)
(Yatharth hospital) womens day

नियमित जांच की आवश्यकता पर जोर डॉ. ज्योति मिश्रा ने विशेष रूप से कैंसर स्क्रीनिंग, थायराइड, एनीमिया और पीसीओएस (PCOS) जैसे विषयों पर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया, “आज के समय में सर्वाइकल कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यदि महिलाएं 30 वर्ष की आयु के बाद नियमित अंतराल पर ‘पैप स्मियर’ और ‘मैमोग्राफी’ जैसी जांच कराएं, तो इन घातक बीमारियों को शुरुआती चरण में ही पकड़ा जा सकता है।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संतुलित खान-पान, नियमित व्यायाम और तनाव मुक्त जीवनशैली अपनाकर कई स्त्री रोगों को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

(Yatharth hospital) के विशेषज्ञों ने बताया कि नियमित स्वास्थ्य जांच और समय पर डॉक्टर से परामर्श लेने से कई समस्याओं को टाला जा सकता है।

यथार्थ अस्पताल (Yatharth hospital)  का यह सत्र महिलाओं के लिए काफी ज्ञानवर्धक रहा, जहाँ उन्हें विशेषज्ञों से सीधे संवाद करने और अपनी शंकाओं को दूर करने का अवसर मिला। कार्यक्रम के अंत में अस्पताल प्रबंधन द्वारा सभी सहभागी महिलाओं को स्वास्थ्य किट और स्मृति चिह्न भेंट किए गए।

वहीं पंचशील ग्रीन्स-एकसोसाइटी में भी महिला दिवस के मौके पर कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। एओए सचिव संदीप चौधरी ने बताया कि महिला देश की शक्ति है। उन्हें हमेशा आगे रखना ही होगा।

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment