जहांगीराबाद रोड़ स्थित एक गांव निवासी एक सोलह वर्षीया छात्रा जो कि समीप के ही इण्टर कालेज में पढ़ती थी 27दिसम्बर से लापता है। लड़की के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में गांव के ही एक युवक पर अपनी पुत्री को अगवा करने का आरोप लगाया है। मामला दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
लड़की के पिता का कहना है कि लड़की 27 दिसंबर को सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी । लेकिन वापस घर नहीं लौटी तो तलाश शुरू की गई।
पता चला कि वह स्कूल में पहुँची ही नहीं थी। पुलिस को दी गई तहरीर में गांव के ही एक युवक को नामजद करते हुए उसपर लड़की को भगा कर ले जाने का आरोप लगाया गया है। मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है फिलहाल लड़की का कोई सुराग नहीं लग सका है।

