Murder 1500 रुपये के छोटे विवाद में दोस्त बना हत्यारा: सिर पर पत्थर मारा, फिर नाले में धकेलकर की हत्या
नोएडा (सेक्टर-64) महज 1500 रुपये के लेन-देन ने एक युवक की जान Murder ले ली। फुटपाथ पर साथ सोने वाले दो साथियों के बीच हुए झगड़े में एक ने दूसरे को पत्थर से सिर पर वार किया और फिर नाले में धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया। घटना थाना फेज-3 क्षेत्र के सेक्टर-64 की है। मृतक की पहचान राहुल (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी रविंद्र भी उसी इलाके में फुटपाथ पर रहता था। दोनों आपस में अच्छे से परिचित थे।
पुलिस जांच के अनुसार, दोनों के बीच पहले से 1500 रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। रात में यह विवाद इतना भड़क गया कि रविंद्र ने गुस्से में राहुल के सिर पर पत्थर से जोरदार प्रहार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी ने लहूलुहान हालत में राहुल को पास के नाले में धकेल दिया, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नाले से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी रविंद्र को हिरासत में ले लिया गया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है।
नोएडा सेंट्रल के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि मामला एक छोटे-से पैसे के विवाद से शुरू होकर हत्या तक पहुंच गया। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
- ग्रेटर नोएडा में (IT) आईटी निवेश को पंख लगाने की तैयारी, प्राधिकरण ने कंपनियों से सीधे संपर्क कर जानी जमीनी हकीकत
- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (NIU) में दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) ‘IRIS-G 2.0’ का शानदार आयोजन
- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में (TATVA 2026) ‘तत्व 2026’ का भव्य आयोजन: सुख-ई की परफॉर्मेंस ने बांधा समां।
- ग्रेटर नोएडा (Flower Show) पुष्प प्रदर्शनी 2026 सेंट्रल वर्ज और गोलचक्करों के बीच होगी खूबसूरती की जंग, तैयारी तेज।
- एनटीपीसी दादरी (NTPC Dadri) की सीएसआर (CSR) पहल से 288 बालिकाओं (Students) के सपनों को मिली साइकिल की रफ्तार।
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :महाराष्ट्र में इतिहास: सुनेत्रा पवार बनीं पहली महिला डिप्टी CM, शपथ के बाद गूंजे ‘अजित दादा’ के नारे-
Whatsapp : स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक साझेदारी गिव लाइफ फाउंडेशन और अमृता हॉस्पिटल ने एमओयू किया साइन, जीवन बचाने के लिए बड़ा कदम।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : NIU तत्व 2026, #सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और #सुख_ई के सुरों से सजी यादगार शा

