Hapur में Ganga Expressway पर डिवाइडर से टकराया कैंटर, आठ माह के मासूम और दो महिलाओं की मौत

Ganga Expressway पर रविवार सुबह एक कैंटरके डिवाइडर से टकराने से कैंटरसवार दो महिलाओं और आठ माह के मासूम की मौत

Hapur उत्तर प्रदेश के जनपद Hapur में Ganga Expressway पर रविवार सुबह एक कैंटरके डिवाइडर से टकराने से कैंटरसवार दो महिलाओं और आठ माह के मासूम की मौत हो गई, जबकि दोअन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके पर पहुंचे पुलिस ने शवोंको कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।यह हादसा हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ थाना इलाके में हुआ । पुलिस के अनुसार, हादसा तड़के करीब तीनबजे गांव जखेड़ा रहमत के पास बरेली से लुधियाना जा रहा एक कैंटर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से
टकरा गया। कैंटर के तेज रफ्तार से टकराने से कैंटरसवार दो महिलाओं और एक आठ माह के बच्चे कीमौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य यात्रियों में भी अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलनेपर मौके पर पहुंची बहादुरगढ़ थाना पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला और शवाें कब्जे में लेकरपोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

Hapur में Ganga Expressway पर डिवाइडर से टकराया कैंटर, आठ माह के मासूम और दो महिलाओं की मौत
Hapur में Ganga Expressway पर डिवाइडर से टकराया कैंटर, आठ माह के मासूम और दो महिलाओं की मौत

पुलिस की प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने अथवा तेज रफ्तार के कारण हादसा होने की आशंकाजताई जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान हरदोई जिले के मांझ गांव निवासी अभिषेक कीपत्नी श्रीदेवी (28)और उनके 8 माह के बेटे अभिजीत के अलावा बरेली जिले के फतेहगंज पूर्वी स्थितसकतीया सिंगवाली गांव निवासी लालाराम की पत्नी सावित्री देवी (32) के रूप में हुई है। हादसे में घायललालाराम और अभिषेक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीओ स्तुति सिंह ने बताया किशव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई कर रही है और घायलों का अस्पताल में उपचारजारी है।

ये भी पढ़ें…….

 

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment