Hindon Airport की बड़ी अड़चन दूर
Hindon Airport के विस्तार को लेकर एक बड़ी अड़चन दूर हुई है।किसानों की लिखित सहमति मिलने के बाद जिला प्रशासन ने योजना से जुड़ी रिपोर्ट शासन को भेजनाशुरू कर दी है। पिछले काफी समय से अटकी योजना को किसानों की सहमति के साथ ही गति मिली है।जिला प्रशासन के अनुसार एयरपोर्ट विस्तार के लिए लगभग सात एकड़ भूमि उपलब्ध होने का रास्तासाफ हो गया है।

भूमि अधिग्रहण को लेकर बनी बाधाएं अब लगभग समाप्त हो चुकी हैं, जिससे निर्माणऔर विस्तार कार्य तेज होने की संभावना है। लंबे समय से चल रही बातचीत और प्रशासनिक आश्वासनोंके बाद किसानों ने परियोजना के पक्ष में सहमति जताई है।प्रशासन का कहना है कि किसानों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। प्रशासन ने एयरपोर्ट विस्तार सेजुड़ी विभागवार रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजनी शुरू कर दी है। इसके साथ ही परियोजना से जुड़ेअन्य विकास कार्यों की भी नियमित समीक्षा की जा रही है, ताकि किसी स्तर पर देरी न हो। हिंडनएयरपोर्ट विस्तार के साथ-साथ क्षेत्र में चल रही अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं पर भी प्रशासन ने निगरानीबढ़ा दी है।

इसके अलावा सड़क चौड़ीकरण, संपर्क मार्गों का सुधार, औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी आधारभूत सुविधाओं काविकास भी हिंडन एयरपोर्ट विस्तार योजना में शामिल हैं। डीएम रविंद्र कुमर मांदड़ का कहनाा है किशासन से स्वीकृति मिलने पर विस्तार कार्य का अगला चरण आरंभ किया जाएगा।
ये भी पढ़ें…….
- Greater noida Fortis में 80 वर्षीय बुजुर्ग को मिला नया जीवन बिना ओपन हार्ट सर्जरी बदला गया वाल्व
- Noida Airport से सप्ताहभर में शुरू हाे सकती है टिकट बुकिंग सेवा
- Noida पारिवारिक विवाद में टावर पर चढ़ी युवती मुख्य अग्निशमन अधिकारी की मौजूदगी में सुरक्षित रेस्क्यू
- Ghaziabad : हाईराइज सोसायटी के फ्लैट में लगी भीषण AAG, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर AAG बुझाने में जुटीं
- Noida श्रमिकों की समस्याएं सुनेंगे Call Center, हेल्पलाइन जारी

