Delhi- NCR केविभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी और हल्की वर्षा या बूंदाबांदी की चेतावनी
Delhi- NCR ;दिल्लीवासियों को इन दिनों पड़ रही प्रचंड गर्मी से जल्द ही राहतमिलने की संभावना है। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार सोमवार और मंगलवार को दिल्ली केविभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी और हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है।
इससे न केवल तापमान में गिरावट आएगी बल्कि लोगों को उमस और गर्मी से भी कुछ राहत मिलेगी।रविवार को सुबह से ही तेज धूप ने दिल्लीवासियों को परेशान करना शुरू कर दिया था। जैसे-जैसे दिनचढ़ता गया, धूप और तेज होती गई। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दिल्ली का न्यूनतमतापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियसके आसपास रहने की संभावना है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा।मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण Delhi- NCR सहितआसपास के इलाकों में मॉनसून पूर्व गतिविधियां बढ़ रही हैं।

इसी क्रम में अगले दो दिनों में तेज हवाएंचलने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश के साथ धूल भरी आंधी भी आ सकती है,जिससे वातावरण में नमी बढ़ेगी और गर्मी का एहसास कम होगा।रविवार सुबह 10 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 124 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’श्रेणी में आता है। एनसीआर के अन्य शहरों में भी हवा की गुणवत्ता मध्यम से संतोषजनक श्रेणी में बनीहुई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में एक्यूआई में बहुत ज्यादा बदलाव की संभावनानहीं है।गर्मी और प्रदूषण के इस मिश्रण ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है। लोगों में डिहाइड्रेशन, सिरदर्दऔर थकान की शिकायतें बढ़ गई हैं।
चिकित्सकों की सलाह है कि दोपहर में बाहर निकलने से बचें, खूबपानी पिएं और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें। मौसम विभाग ने आगे भी सतर्क रहने की सलाह दी है।यदि बारिश हुई तो तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे दिल्लीवासियों कोगर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।
ये भी पढ़ें…….
- Greater noida Fortis में 80 वर्षीय बुजुर्ग को मिला नया जीवन बिना ओपन हार्ट सर्जरी बदला गया वाल्व
- Noida Airport से सप्ताहभर में शुरू हाे सकती है टिकट बुकिंग सेवा
- Noida पारिवारिक विवाद में टावर पर चढ़ी युवती मुख्य अग्निशमन अधिकारी की मौजूदगी में सुरक्षित रेस्क्यू
- Ghaziabad : हाईराइज सोसायटी के फ्लैट में लगी भीषण AAG, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर AAG बुझाने में जुटीं
- Noida श्रमिकों की समस्याएं सुनेंगे Call Center, हेल्पलाइन जारी

