मेडिकल स्टोरों पर दवाओं Medicines की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए औषधि निरीक्षक की छापेमारी

Medicines

मेडिकल स्टोरों पर दवाओं Medicines की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए औषधि निरीक्षक की छापेमारी

गौतम बुद्ध नगर, 17 जुलाई 2025: आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर जिले में मेडिकल स्टोरों पर दवाओं Medicines की गुणवत्ता को मानक अनुरूप रखने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में औषधि निरीक्षक जय सिंह ने जेवर क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया।

Medicines
मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी

निरीक्षण के दौरान रबूपुरा, जेवर में स्थित मोनू मेडिकल स्टोर से दो दवाओं Medicines के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए। प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षक ने बताया कि आसपास के अन्य मेडिकल स्टोर निरीक्षण के समय बंद पाए गए।

Medicines
मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी

औषधि निरीक्षक जय सिंह ने कहा कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देशानुसार, जिले में सभी मेडिकल स्टोरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाओं Medicines की बिक्री सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के अभियान निरंतर चलाए जाएंगे। डीएम मनीष कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में दवाओं Medicines की गुणवत्ता और मानक अनुपालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यह अभियान जनता को सुरक्षित और मानक दवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related posts

Leave a Comment