कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवद कथा Katha शुभारंभ
रबूपुरा। कस्बा में गुरुवार को मोहल्ला मीणा ठाकुरान स्थित धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा Katha एवं ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ किया गया। कथा से पूर्व कस्बे में बड़ी धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई।

जिसमें सैकड़ो महिलाओं ने हिस्सा लिया। कलश यात्रा कथा स्थल से प्रारंभ होकर कस्बे के मुख्य मुख्य मार्ग से होती हुई कथा परिसर में आकर संपन्न हुई। वृंदावन से पधारे कथावाचक उमानन्द शास्त्री ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ कथा Katha का शुभारंभ करते हुए कहा कि मानव को अधर्म के मार्ग से हटकर धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए।

उन्होंने धुंधकारी व ज्ञान वैराग्य की कथा का वर्णन करते हुए कि मुक्ति की तरह जहां श्रीमद्भागवत कथा Katha का श्रवण होता है वहां कलयुग का प्रभाव खत्म हो जाता है। जहां भक्तों का निवास होता है वहां भगवान का वास हो जाता है।

इसी के साथ विभिन्न श्लोक व संगीतमय कथा Katha का वर्णन सुन परिसर में उपस्थित श्रोतागण आनन्दित हो गए। इस दौरान जसवंत मीणा, गोपाल मीणा, डालचंद, ईश्वर फौजी, मितलेश देवी, रानी, अर्चना, दयावती, हरवीर, चतरसिंह, भट्टू, संजू, वीरन समेत सैकड़ो भक्तगण मौजूद रहे।
Table of Contents

