Delhi-Dehradun Expressway का मंगलवार को उद्घाटन, उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे PM Modi

Delhi-Dehradun Expressway

Delhi-Dehradun Expressway : PM Modi मंगलवार को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे।यह दौरा राज्य के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।प्रधानमंत्री इस दौरान  बहुप्रतीक्षित Delhi-Dehradun Expressway का उद्घाटन करेंगे और टिहरी में 1,000मेगावाट क्षमता वाले देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज संयंत्र का भी लोकार्पण करेंगे।

इसे लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस एक्सप्रेसवेका वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “Delhi-Dehradun Expressway : उम्मीदों की उड़ान।”Delhi-Dehradun Expressway को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। इसकी खास बात राजाजीराष्ट्रीय उद्यान के बीच से गुजरने वाला 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर है, जोएशिया का सबसे लंबा कॉरिडोर माना जा रहा है। इससे हाथी और बाघ जैसे वन्यजीव सुरक्षित रूप सेसड़क के नीचे से गुजर सकेंगे।इसके अलावा डाट काली मंदिर के पास 340 मीटर लंबी नई सुरंग बनाई गई है, जिससे पुराने घुमावदारपहाड़ी रास्तों की जगह सीधा और आसान रास्ता मिलेगा। एक्सप्रेसवे 6 से 12 लेन का है, जिसमें दिल्लीके अक्षरधाम से लोनी तक का हिस्सा 12 लेन का बनाया गया है।

Delhi-Dehradun Expressway का मंगलवार को उद्घाटन, उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे PM Modi
Delhi-Dehradun Expressway का मंगलवार को उद्घाटन, उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे PM Modi

इसकी डिज़ाइन स्पीड 100किलोमीटर प्रति घंटा रखी गई है।यह एक्सप्रेसवे अक्षरधाम मंदिर से शुरू होकर उत्तर प्रदेश के बागपत, बड़ौत, शामली और सहारनपुर जैसेशहरों से होते हुए देहरादून तक पहुंचेगा। इसमें 50.7 किलोमीटर लंबा हरिद्वार स्पर भी शामिल है,जिससे दिल्ली से हरिद्वार की दूरी करीब 2 घंटे में तय की जा सकेगी। साथ ही अंबाला को जोड़ने वालाएक और स्पर भी बनाया गया है।

PM Modi का उत्तराखंड से गहरा जुड़ाव रहा है। उनका पहला दौरा 2015 में ऋषिकेश में हुआ था।तब से वे केदारनाथ मंदिर के पांच दौरे कर चुके हैं और बद्रीनाथ, मुखबा व आदि कैलाश जैसे धार्मिकस्थलों का भी भ्रमण कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें…….

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment