Noida में कर्मचारियों ने काटा बवाल, पुलिस की जीप में तोड़फोड़ और कई वाहनों में लगाई आग; फोर्स तैनात

Table of Contents

कर्मचारियों ने Noida में सेक्टर-60 और 62 समेत चार जगहों पर जमकर बवालकाटा

Noida में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का सोमवारसुबह गुस्सा फूट पड़ा। कर्मचारियों ने Noida में सेक्टर-60 और 62 समेत चार जगहों पर जमकर बवालकाटा। कर्मचारी कल तक सिर्फ प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन सोमवार को अचानक से कर्मचारियों का गुस्सा
भड़क उठा।

कर्मचारियों ने हंगामा करते हुए पूरा रोड जाम कर दिया है। देखते ही देखते कर्मचारियों ने पत्थरबाजीशुरू कर दी और कई गाड़ियों में आग भी लगा दी। इस दौरान पुलिस की गाड़ी को पलटकर उसमें भीतोड़फोड़ की। कर्मचारियों ने पुलिस की दो जीप समेत कुल पांच गाड़ियों में आग लगाई है।वहीं, नोएडा में कर्मचारियों के पत्थरबाजी और आगजनी करने से ऑफिस जाने वाले लोगों को काफीदिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऐसे में लोग जाम से जूझते हुए ऑफिस पहुंचे।जानकारी के अनुसार, बवाल काट रहे कर्मचारियों ने कुल पांच गाड़ियों में आग लगाई गई है। इनमें दोपुलिस की और तीन आम जनता की है।वहीं, प्रदर्शन के दौरान Noida के फेज-2 में गाड़ियों और संपत्ति में तोड़फोड़ की गई।

इस दौरानकर्मचारियों ने जमकर पत्थरबाजी की और कई गाड़ियों में आग भी लगा दी। हालात को काबू में करने केलिए यहां भारी पुलिस तैनात की गई है।कर्मचारियों ने पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। जागरणकर्मियों ने सेक्टर-62 पर लगाया जामवेतन बढ़ोतरी को लेकर कर्मियों का विरोध प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है। कर्मियों ने सोमवार सुबह सेक्टर-62पर प्रदर्शन किया और सड़क को जाम कर दिया।पुलिस प्रशासन मौके पर, समझाने का प्रयास जारीकर्मियों के धरना-प्रदर्शन की जानकारी होने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया। पुलिस प्रशासन की
ओर से कर्मियों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

Noida में कर्मचारियों ने काटा बवाल, पुलिस की जीप में तोड़फोड़ और कई वाहनों में लगाई आग; फोर्स तैनात
Noida में कर्मचारियों ने काटा बवाल, पुलिस की जीप में तोड़फोड़ और कई वाहनों में लगाई आग; फोर्स तैनात

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर Noida में चार जगह प्रदर्शन

फेज-2 में होजरी कॉम्प्लेक्स, मदरसन फैक्ट्री का आसपास
सेक्टर-60 मेट्रो स्टेशन के पास
सेक्टर-62 गोल-चक्कर के पास
सेक्टर-63 की फैक्ट्री परिसर मे

Gr Noida के इकोटेक प्रथम में भी कामगारों का हंगामा Gr Noida के इकोटेक प्रथम स्थित फैक्टरी में भी हंगामा हुआ। बीपीएल की कंपनी के कर्मचारी कर रहेहंगामा कर रहे हैं। हंगामे के कारण राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया है। मौके पर भारी संख्या मेंपुलिस बल मौजूद है। वहीं, प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी मानने को तैयार नहीं। जिला प्रशासन व पुलिस कीटीम मनाने में जुटी हुई है। यह फैक्ट्री जगनपुर अफजलपुर के समीप स्थित है।हर फैक्ट्री प्रबंधन से वार्ता, किए पुलिसकर्मी तैनातअपर पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में औद्योगिकइकाई क्षेत्रों में पर्याप्त फोर्स सुनिश्चित किया गया है। पुलिस एवं प्रशासनिक उच्चाधिकारी भारी पुलिसबल के साथ सभी स्थानों पर उपस्थित हैं। स्थिति पर पूरी निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस एवंप्रशासनिक उच्चाधिकारियों के द्वारा श्रमिकों को शांति एवं संयम बनाए रखने के लिए लगातार समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। न्यूनतम बल प्रयोग करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखी जा रही है।किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।बता दें कि ये लोग Noida की कंपनी में काम करते हैं और काफी समय से सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहेहैं। ट्रैफिक जाम होने से दफ्तर जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।दरअसल, आज सप्ताह का पहला दिन है। सोमवार को अधिकतर कर्मचारी सुबह-सुबह ऑफिस के लिएनिकलते हैं।

वहीं, Noida सेक्टर-60 से निकलने वाले कर्मचारियों को इस समय जाम से जूझना पड़ रहाहै।उधर, हंगामे की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची है और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने काप्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें…….

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment