Greater noida, Riyan International School
Gautam budh nagar प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी डॉ.परवेज अली ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 अप्रैल 2026 को जनपद की मिक्सन अल्टीमो मिक्सन टवीन्स गौर अतुल्यम ग्रेटर गोएडा, सुपरटेक सिजारजे.पी. रिसोर्ट एण्ड स्पा, जे.पी. ग्रोन्स ,Riyan International School Greater noida एव वाई. एम.सी.ए. तरणताल एकेडमी के जिग आदि तरणतालों का औचक निरीक्षण किया गया।
उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया कि मिक्सन अल्टीमी, गौर अतुल्यम, सुपरटेक सिजार एवं मिक्सन टवीन्स Greater noida में महिला प्रशिक्ष नहीं है। Riyan International School Greater noida में सुरक्षा के कोई भी मानक पूरे नही पाये गये, जैसे ऑक्सीजन सलेन्डर, व्हील चेयर, स्ट्रेचर, लाईफ जेकेट, कैमरा इत्यादि। वाई.एम.सी.ए में सभी सुविधाए दुरूस्त पाई गयी। जे.पी रिसोर्ट एण्ड स्पा, जे.पी. ग्रीन्स ग्रेटर नोएडा में कोई भी लाईफ सेवर मौके पर उपस्थित नहीं था, जबकि निरीक्षण के समय स्वीमिंग पूल संचालित था, जिससे कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है।

जे.पी. इन्टीग्रेटेड स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स में स्थित स्वीमिंग पूल का निरीक्षण किया गया, मौके पर लाईफ गार्ड कोचिंग कराते नजर आए, जबकि लाईफ गार्ड कोचिंग कराने हेतु अधिकृत नहीं होते है। कोई भी महिला लाईफ गार्ड मौके पर नहीं पायी गयी। अभिलेखीय साक्ष्यों के रूप में प्रस्तुत किए गये अभिलेखो की सत्यता स्पष्ट नहीं हो पायी है, जिस हेतु पृथक से विस्तृत जांच की जानी प्रस्तावित की जाती है। साथ ही जिन प्रकरणों में अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया जा चुका है, उनका भी भौतिक एव अभिलेखीय सत्यापन कराया जाएगा।

प्रभारी जिला खेल कार्यालय Gautam budh nagar द्वारा बताया गया कि जिन तारणतालो में कमियां पाई गई है, उनको सही कराने हेतु प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किया जाएगा।
ये भी पढ़ें…….
- Gaur city-2 के पास ब्लैक थार सवार युवकों का तांडव (Violence), मार्केट के बाहर दो गुटों में जमकर हुई मारपीट (Clash)
- Kasganj महान सम्राट अशोक जयंती पर सोरों में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई एवं हर्षोल्लास के साथ भव्य रूप से मनाई गई
- Delhi -NCR मौसम बदलते ही बढ़े दर्द के मरीज, फिजियोथेरेपी बन रही असरदार इलाज
- Noida में 15 सड़कों को बनाया जाएगा डस्ट फ्री जोन, प्रदूषण पर लगेगी लगाम Noida Authority ने उठाया एकअहम कदम
- Digital Arrest का जाल, छह दिन तक बंधक रहीं महिलाएं; पड़ोसी की सतर्कता से बचाव
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :युवराज के बाद हर्षित… आखिर कब तक नोएडा के गड्ढे निगलते रहेंगे मासूम जिंदगियां?-
Whatsapp : Digital Arrest का जाल, छह दिन तक बंधक रहीं महिलाएं; पड़ोसी की सतर्कता से बचाव
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : एशिया का सबसे बड़ा रबर मेला IRE 2026 दिल्ली में, CM रेखा गुप्ता करेंगी शुभा

