Greater noida प्राधिकरण में ड्रा
Greater noida के डाढ़ा गांव के 17 किसानों को छह फीसदी आबादी भूखंड मिल गये हैं। सोमवार को जेवर विधायक प्रतिनिधि सुरेश शर्मा, ओएसडी रामनयन सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक नियोजन सुधीर कुमार, प्रबंधक प्रमोद कुमार, संदीप रावल आदि की मौजूदगी में समान आकार वाले 11 भूखंडों का ड्रा कराया गया, जबकि 6 भूखंडों का आकार भिन्न होने के कारण ड्रा कराने की जरूरत नहीं पड़ी।

इन भूखंडों को किसानों के नाम सीधे आवंटन कर दिया गया। दरअसल, डाढ़ा गांव के किसानों की जमीन का अधिग्रहण करने के बाद से लंबे अर्से से छह फीसदी आवासीय भूखंड लंबित थे। इन किसानों ने भूखंड पाने के लिए प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार से भी गुहार लगाई थी। सीईओ ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आबादी भूखंड शीघ्र देने के निर्देश दिए। नियोजन विभाग और छह फीसदी आबादी भूखंड विभाग ने आवंटन प्रक्रिया को पूरा कराया। प्राधिकरण के ओएसडी रामनयन सिंह का कहना है

कि किसानों को छह फीसदी आवासीय भूखंड देना प्राधिकरण की पहली प्राथमिकता है। डाढ़ा की तरह ही अन्य गांवों के पात्र किसानों को भी आबादी के भूखंड शीघ्र आवंटित किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें…….
- Gaur city-2 के पास ब्लैक थार सवार युवकों का तांडव (Violence), मार्केट के बाहर दो गुटों में जमकर हुई मारपीट (Clash)
- Kasganj महान सम्राट अशोक जयंती पर सोरों में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई एवं हर्षोल्लास के साथ भव्य रूप से मनाई गई
- Delhi -NCR मौसम बदलते ही बढ़े दर्द के मरीज, फिजियोथेरेपी बन रही असरदार इलाज
- Noida में 15 सड़कों को बनाया जाएगा डस्ट फ्री जोन, प्रदूषण पर लगेगी लगाम Noida Authority ने उठाया एकअहम कदम
- Digital Arrest का जाल, छह दिन तक बंधक रहीं महिलाएं; पड़ोसी की सतर्कता से बचाव
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :युवराज के बाद हर्षित… आखिर कब तक नोएडा के गड्ढे निगलते रहेंगे मासूम जिंदगियां?-
Whatsapp : Digital Arrest का जाल, छह दिन तक बंधक रहीं महिलाएं; पड़ोसी की सतर्कता से बचाव
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : एशिया का सबसे बड़ा रबर मेला IRE 2026 दिल्ली में, CM रेखा गुप्ता करेंगी शुभा

