दादरी में विकास की नई गाथा: विधायक तेजपाल सिंह नागर ने शुरू कराया राजकीय डिग्री कॉलेज, GST सुधार पर जनता से संवाद
दादरी, 22 सितंबर 2025: दादरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गति निरंतर बढ़ रही है। विधायक तेजपाल सिंह नागर के नेतृत्व में क्षेत्र में कई ऐतिहासिक परियोजनाएं मूर्त रूप ले रही हैं, जो वर्षों से लंबित थीं। इसी कड़ी में जारचा-खोगड़ा मार्ग पर राजकीय डिग्री कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। यह कॉलेज क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगा, जिससे स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा सुलभ होगी।

इस अवसर पर विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर ने जनता के बीच पहुंचकर हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए ऐतिहासिक GST सुधारों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि यह सुधार व्यापारियों और उद्यमियों को राहत देने के साथ-साथ आम जनता के लिए सस्ता और सुविधाजनक जीवनयापन सुनिश्चित करेगा। आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में कमी से हर वर्ग को लाभ मिलेगा।

श्री नागर ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार जनता के कल्याण के लिए कटिबद्ध है। GST सुधार हमारी अर्थव्यवस्था को नई दिशा और गति प्रदान करेगा।” जनता के साथ संवाद में विधायक जी ने आश्वस्त किया कि दादरी में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी और रोजगार जैसे क्षेत्रों में योजनाबद्ध विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे। जनता ने उनके प्रयासों की सराहना की और विश्वास जताया कि दादरी विधानसभा का विकास भविष्य में प्रदेश और देश के लिए एक मिसाल बनेगा।
ये भी पढ़ें…….
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने UP इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 की तैयारियों की समीक्षा की, 25 से 29 सितंबर को होगा मेगा इवेंट..-
Whatsapp : किसान नेताओ को किया :हाउस अरेस्ट
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : PM MODI ने लोथल में बन रहे राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर की प्रगति का जायजा लिया
Instagram : UPITS-2025 से U.P बनेगा ग्लोबल ट्रेडिंगहब, सीएम योगी

