Suicide ग्रेटर नोएडा में युवक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से की आत्महत्या, सुसाइड नोट में भाई को लिखा भावुक संदेश

Suicide

Suicide ग्रेटर नोएडा में युवक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से की आत्महत्या, सुसाइड नोट में भाई को लिखा भावुक संदेश

ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित आम्रपाली लेजर वैली सोसायटी में आज सुबह (22 सितंबर 2025) एक दुखद घटना सामने आई है। सोसायटी के A-146 में रहने वाले 22 वर्षीय प्रियांशु चौधरी ने सोसायटी के पार्क में लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या Suicide कर ली। घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है।पुलिस के अनुसार, प्रियांशु ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें उसने अपने भाई वैभव से माता-पिता का ख्याल रखने की गुहार लगाई।

Suicide
Suicide

 

suicide note

सुसाइड नोट में प्रियांशु ने किसी भी परेशानी का जिक्र नहीं किया, जिससे आत्महत्या का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने सुसाइड नोट और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के मुताबिक, प्रियांशु का परिवार चार लोगों का है, जिसमें माता-पिता, प्रियांशु और उसका भाई वैभव शामिल हैं। प्रियांशु जल्द ही एमबीए में दाखिला लेने वाला था।

पुलिस का कहना है कि प्रियांशु किसी बात को लेकर परेशान था, लेकिन आत्महत्या का ठोस कारण जानने के लिए जांच जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचायतनामा भरकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

फिलहाल, सोसायटी में शांति व्यवस्था बनी हुई है। इस घटना ने स्थानीय लोगों में शोक की लहर पैदा कर दी है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि प्रियांशु के इस कदम के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके।

ये भी पढ़ें…….

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment