UPITS-2025: यूपी पुलिस की स्मार्ट पुलिसिंग ने बनाया आयोजन को जीरो इंसिडेंट इवेंट

UPITS 2025

UPITS-2025: यूपी पुलिस की स्मार्ट पुलिसिंग ने बनाया आयोजन को जीरो इंसिडेंट इवेंट

ग्रेटर नोएडा, 30 सितंबर 2025: उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 (UPITS-2025) को भव्य, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने में उत्तर प्रदेश पुलिस की स्मार्ट पुलिसिंग ने अहम भूमिका निभाई। अत्याधुनिक तकनीक, कड़े सुरक्षा इंतजाम और चुस्त-दुरुस्त ट्रैफिक प्रबंधन के दम पर पुलिस ने इस आयोजन को जीरो इंसिडेंट इवेंट में तब्दील कर दिया। विदेशी डेलीगेट्स से लेकर लाखों आगंतुकों तक, सभी के लिए सुरक्षित और सुगम अनुभव सुनिश्चित किया गया।

UPITS 2025
UPITS 2025

कड़े सुरक्षा इंतजाम और तकनीक का उपयोग
एडिशनल पुलिस कमिश्नर ग्रेटर नोएडा राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि आयोजन स्थल को 9 जोन और 20 सेक्टर में बांटकर सुरक्षा का अभेद्य कवच तैयार किया गया। 550 सीसीटीवी कैमरों और 24×7 सक्रिय कंट्रोल कमांड सेंटर के जरिए पल-पल की निगरानी की गई। ड्रोन और एंटी-ड्रोन सिस्टम ने हवाई सुरक्षा को मजबूत किया, जबकि 7 डीसीपी, 14 एडीसीपी, 38 एसीपी, 80 इंस्पेक्टर, 300 सब-इंस्पेक्टर, 150 महिला कांस्टेबल, 40 महिला सब-इंस्पेक्टर, 1400 कांस्टेबल, 7 पीएसी कंपनियां और 1 आरएएफ कंपनी की तैनाती ने जमीनी सुरक्षा को सुनिश्चित किया।

UPITS 2025
UPITS 2025 -यूपी पुलिस की स्मार्ट पुलिसिंग

महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान
महिला आगंतुकों की सुरक्षा के लिए 150 महिला कांस्टेबल और 40 महिला सब-इंस्पेक्टर तैनात की गईं, जिससे महिला सुरक्षा को लेकर कोई सवाल न रहे। यह कदम यूपी पुलिस की संवेदनशीलता और जिम्मेदारी को दर्शाता है।

हैसल-फ्री ट्रैफिक मैनेजमेंट
ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए 10 ट्रैफिक इंस्पेक्टर, 20 टीएसआई, 450 ट्रैफिक कांस्टेबल और 3 एसीपी ट्रैफिक की तैनाती की गई। डिजिटल डायवर्जन प्लान और सोशल मीडिया के जरिए आगंतुकों को सही मार्ग की जानकारी दी गई, जिससे बिना जाम के आयोजन स्थल तक पहुंच सुनिश्चित हुई। शहर भर में लगे साइन बोर्ड और शटल बसों ने भी आगंतुकों की सुविधा बढ़ाई।

UPITS 2025
UPITS 2025

पार्किंग और शटल बसों की व्यवस्था
आयोजन के लिए 7 पार्किंग स्थल बनाए गए, जिनमें 15,000 से अधिक वाहनों की क्षमता थी। नासा पार्किंग में 10,000 वाहनों की व्यवस्था थी, और शटल बसों ने आगंतुकों को आयोजन स्थल तक आसानी से पहुंचाया।

स्मार्ट पुलिसिंग का नया कीर्तिमान
यूपी पुलिस ने डिजिटल तकनीक और स्मार्ट पुलिसिंग के जरिए न केवल सुरक्षा बल्कि सुविधा और व्यवस्था का भी शानदार उदाहरण पेश किया। ड्रोन, सीसीटीवी, डिजिटल डायवर्जन और एंटी-ड्रोन सिस्टम जैसे आधुनिक उपायों ने आयोजन को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया। विदेशी डेलीगेट्स के लिए होटल से आयोजन स्थल तक सुरक्षित परिवहन की व्यवस्था ने वैश्विक स्तर पर यूपी पुलिस की छवि को और मजबूत किया।

UPITS-2025 की सफलता में यूपी पुलिस की स्मार्ट पुलिसिंग और समर्पण ने नई मिसाल कायम की, जिसकी सराहना हर तरफ हो रही है।

  ये भी पढ़ें…….

UPITS 2025: उत्तर प्रदेश का वैश्विक व्यापार मंच, रिकॉर्ड सफलता के साथ समापन

https://udhyognirman.com/upits-up-international-trade-show-concludes/

 

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment