Noida दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी

फ्लैट का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी

Noida सेक्टर-53 क्षेत्र के कंचनजंगा अपार्टमेंट में एक सप्ताह पूर्व बदमाश फ्लैट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और लाखों का सामान चोरी करके भाग गए। घटना दिनदहाड़े हुई।पीड़ित ने सेक्टर-24 थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

Noida दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी
Noida दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी

पीड़ित शैलेंद्र सिराड़ी ने पुलिस को बताया किवह परिवार संग फ्लैट में रहते हैं। वह परिवार समेत 11 अप्रैल की शाम 5:30 बजे शहर से बाहर
गए थे। घर पर ताला लगा था। वह अगले दिन 12 अप्रैल की रात करीब आठ बजे घर लौटे तोमुख्य द्वार का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखेजेवरात और नगदी गायब थी। पीड़ित के मुताबिक बदमाश घर से सोने का एक पेंडेंट, दो अंगूठी,
झुमके, टाप्स, चेन और 15 हजार रुपये चोरी कर ले गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।


पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें…….

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment