Delhi में Hariyana BJP चुनाव समिति की अहम बैठक

BJP Hariyana की प्रदेश चुनाव समिति

Delhi स्थित Hariyana  भवन में भारतीय जनता पार्टी Hariyana की प्रदेश चुनाव समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में 6 जिलों के सात स्थानों पर होने वाले नगर निकाय चुनावों को लेकर व्यापक मंथन किया गया।

बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, कृष्ण पाल गुर्जर, राव इंद्रजीत सिंह, राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य डा. सुधा यादव, संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा आदि सहित चुनाव समिति में शामिल अनेक नेता मौजूद रहे। बैठक में यह तय किया गया कि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की राय को महत्व दिया जाएगा।बैठक में निकाय चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया। सभी नेताओं ने चुनावी रणनीति, बूथ प्रबंधन और जनसंपर्क अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए।

Delhi में Hariyana BJP चुनाव समिति की अहम बैठक
Delhi में Hariyana BJP चुनाव समिति की अहम बैठक

रेवाड़ी नगरपरिषद, धारूहेड़ा नगरपालिका, उकलाना नगर पालिका, सांपला नगर पालिका, सोनीपत नगर निगम, अंबाला नगर निगम और पंचकूला नगर निगम चुनाव के प्रभारियों ने अपनी-अपनी तैयार की गई रिपोर्ट बैठक में रखी। रिपोर्ट पर गहन मंथन के बाद सभी नेताओं ने यह स्पष्ट किया कि पार्टी मोदी और नायब सैनी सरकार की जनकल्याण की योजनाओं को लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बैठक के दौरान कहा कि BJP सरकार की जनहितकारी नीतियों और विकास कार्यों के आधार पर पार्टी नगर निकाय चुनावों में भी शानदार प्रदर्शन करेगी। उन्होंने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरने का आह्वान किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने निकाय चुनाव से संबंधित तय कार्यक्रमों की जानकारी बैठक में रखी। प्रदेश अध्यक्ष ने संकल्प पत्र के लिए शनिवार को हुई बैठक का जिक्र करते हुए तय हुए बिंदुओं को भी सबके सामने रखा। उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों के चयन को लेकर चुनावी छह जिलों, रेवाड़ी, रोहतक, हिसार, सोनीपत, अंबाला और पंचकूला में बड़े स्तर पर रायशुमारी की गई है। बड़ौली ने संगठन की भूमिका को अहम बताते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनआशीर्वाद से पूर्ण बहुमत के साथ निकाय चुनाव में BJP जीत दर्ज करेगी।

बैठक में मंत्री अरविंद शर्मा, मंत्री कृष्ण बेदी, मंत्री विपुल गोयल, मंत्री राजेश नागर, रणबीर गंगवा, मंत्री गौरव गौतम, मंत्री कृष्ण पंवार, सांसद धर्मबीर सिंह, प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, रामचंद्र जांगड़ा, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, धर्मबीर मिर्जापुर, एसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यप्रकाश जरावता सहित अनेक वरिष्ठ नेता व सभी जिलों के चुनाव प्रभारी, जिन-जिन जिलों में चुनाव हैं उनके जिला अध्यक्षों सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें…….

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment