Noida में विभाग का आफिस खुद अंधेरे में, कामकाज पूरी तरह रहा ठप

बिजली आपूर्ति ठप

Noida शहर के सेक्टर-18 स्थित बिलिंग से जुड़े अधिशाषी अभियंता कार्यालयमें बुधवार दोपहर अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब डेढ़ बजे हुई इस कटौती के चलतेकार्यालय में लगे सभी कंप्यूटर, प्रिंटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद हो गए, जिससे कामकाज
पूरी तरह ठप पड़ गया।

बिजली विभाग के इस कार्यालय में उस समय दर्जनों उपभोक्ता अपनी समस्याओं के समाधान केलिए पहुंचे हुए थे। अचानक बिजली गुल होने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिलजमा कराने, मीटर संबंधी शिकायत दर्ज कराने और अन्य कार्यों के लिए आए लोग घंटों तक इंतजारकरते रहे, लेकिन बिजली बहाल न होने के कारण कोई काम नहीं हो सका।मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जिस विभाग पर पूरे शहर कोबिजली उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी है, उसी के कार्यालय में इस तरह की व्यवस्था सवाल खड़ेकरती है। कई लोगों ने बताया कि उन्हें जरूरी काम के चलते बार-बार कार्यालय के चक्कर लगानेपड़ते हैं और इस तरह की अव्यवस्था से समय और धन दोनों की बर्बादी होती है।

Noida में विभाग का आफिस खुद अंधेरे में, कामकाज पूरी तरह रहा ठप
Noida में विभाग का आफिस खुद अंधेरे में, कामकाज पूरी तरह रहा ठप

कार्यालय के कर्मचारियों ने बताया कि बिजली कटने के कारण सर्वर और ऑनलाइन सिस्टम पूरीतरह बंद हो गया, जिससे बिलिंग और शिकायत निस्तारण का काम रुक गया। हालांकि, बिजलीआपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।कार्यालय से अधिशाषी अभियंता भी नदारदसेक्टर 18 स्थित बिलिंग कार्यालय में अधिशाषी अभियंता भी नदारद रहें।

वहीं अन्य उपभोक्ताबिजली की समस्या लेकर उनका इंतजार करते रहें।

ये भी पढ़ें…….

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment