NCR में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 29 मार्च को तेज बारिश और तूफान की संभावना

NCR में मौसम एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

NCR में मौसम एक बार फिर करवटलेने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार 29 मार्च को क्षेत्र में तेज
बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है।

पिछले कुछ दिनों से सुहावने मौसम, हल्की ठंडी हवाओं और बीच-बीच में बादल छाए रहने से लोगोंको गर्मी से राहत मिल रही है, और अब आने वाले दिनों में मौसम और अधिक बदलने के संकेतमिल रहे हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 25 मार्च को अधिकतम तापमान करीब 32-33डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17-19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 26 और 27 मार्चको तापमान क्रमशः 34/18 डिग्री और 32/17 डिग्री रहने का अनुमान है। इन दिनों “थंडरस्टॉर्म विदरेन” यानी गरज के साथ बारिश की स्थिति बन रही है।

NCR में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 29 मार्च को तेज बारिश और तूफान की संभावना
NCR में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 29 मार्च को तेज बारिश और तूफान की संभावना

वहीं 28 मार्च को अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहने के साथ मौसमसाफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के 7 दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार 29 और 30 मार्च कोमौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इन दिनों “जनरली क्लाउडी स्काई विथ लाइट रेन” के साथकई जगहों पर तेज बारिश और तूफानी हवाएं चल सकती हैं। इससे तापमान में गिरावट आने औरगर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।दूसरी ओर, लगातार चल रही तेज हवाओं और बदले मौसम के चलते वायु गुणवत्ता सूचकांक(एक्यूआई) में भी सुधार दर्ज किया गया है। दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई मध्यम से खराबश्रेणी में दर्ज किया गया।

आनंद विहार में एक्यूआई 247, बवाना में 241 और चांदनी चौक में 238दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। वहीं अलीपुर (198), अशोक विहार (199), बुराड़ीक्रॉसिंग (194) और कैंटोनमेंट एरिया (139) में एक्यूआई अपेक्षाकृत बेहतर स्थिति में रहा।इसी तरह नोएडा और गाजियाबाद में भी एक्यूआई में सुधार देखा गया। नोएडा के सेक्टर-125 मेंएक्यूआई 180, सेक्टर-62 में 141 और सेक्टर-116 में 173 दर्ज किया गया। वहीं गाजियाबाद केइंदिरापुरम में 180, संजय नगर में 156 और वसुंधरा में 192 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया। मौसमविशेषज्ञों का मानना है कि बारिश और तेज हवाओं के चलते प्रदूषण के स्तर में और गिरावट आसकती है।

फिलहाल NCR के लोग साफ हवा और सुहावने मौसम का आनंद ले रहे हैं, लेकिन29 मार्च को संभावित तेज बारिश और तूफान को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें…….

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment