Ghaziabad वैशाली सिलिंडर लीकेज से घर में लगी आग, एक परिवार के पांच सदस्य झुलसे; इलाके में अफरा-तफरी

सिलिंडर लीकेज से घर में लगी आग

Ghaziabad वैशाली सेक्टर पांच के राघव कुंज स्थित मकान में बुधवार दोपहरकरीब तीन बजे आग लग गई। हादसा सिलिंडर लीकेज की वजह से हुआ। मौके पर पहुंची दमकल कीटीम ने आग पर काबू पाया।

वहीं पुलिस टीम ने हादसे में झुलसे एक ही परिवार के पांच लोगों कोअस्पताल भिजवाया। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस टीम ने मौके आसपास केफ्लैटों को खाली कराया और लोगों को दूर भेजकर सुरक्षित किया।एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि प्लॉट संख्या 390 के जी-एक बृह्मपुत्र लेन मेंहादसा होने की सूचना मिली थी। यहां स्थित किरण सिंह के फ्लैट में मगनू परिवार के साथ रहते हैं।
साथ ही क्षेत्र में ही चाय की दुकान संचालित कर परिवार का लालन-पालन करते हैं।मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि कमरे में सिलिंडर लीक की वजह से ग्राउंडफ्लोर पर एलपीजी गैस फैल गई थी। उस दौरान ही किसी व्यक्ति ने माचिस जला दी। इससेअचानक आग लग गई और आग का गुबार बन गया।

Ghaziabad वैशाली सिलिंडर लीकेज से घर में लगी आग, एक परिवार के पांच सदस्य झुलसे; इलाके में अफरा-तफरी
Ghaziabad वैशाली सिलिंडर लीकेज से घर में लगी आग, एक परिवार के पांच सदस्य झुलसे; इलाके में अफरा-तफरी

इस वजह से परिवार के पांच लोग झुलस गए।इनमें चाय विक्रेता 55 वर्षीय मगनू चौपाल, उनकी पत्नी 50 वर्षीय मंजू देवी, बेटी आठ वर्षीय माही,व चार वर्षीय अन्नु और पांच वर्षीय अनुराग झुलस गए। सीएफओ ने बताया सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

ये भी पढ़ें…….

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment