Murder नोएडा में होली के दिन खूनी वारदात: विवाहेतर संबंध के विवाद में प्रेमिका के भाई ने मारी गोली, साहिल सिंघल की मौत
नोएडा Murder, 4 मार्च 2026 — उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-75 स्थित पॉश आईवी काउंटी (IV County) सोसायटी में होली के मौके पर दिनदहाड़े एक दिल दहला देने वाली हत्या की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। 39 वर्षीय व्यवसायी साहिल सिंघल (पुत्र योगेश कुमार सिंघल) को गोली मारकर Murder मौत के घाट उतार दिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह वारदात विवाहेतर संबंध (एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर) के विवाद के कारण हुई।

पुलिस के अनुसार, थाना सेक्टर-113 क्षेत्र में डायल-112 पर सूचना मिली कि सोसायटी में किसी व्यक्ति को गोली लगी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि साहिल सिंघल को गोली लगी हुई है। उनके पिता ने उन्हें तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना का पूरा विवरण
जांच में पता चला कि साहिल सिंघल पहले से विवाहित थे और पिछले करीब चार साल से एक महिला के साथ उनका अवैध संबंध चल रहा था। बुधवार को होली के दिन वही महिला अपने दो भाइयों के साथ साहिल से मिलने सोसायटी पहुंची। बताया जा रहा है कि साहिल ने खुद सोसायटी में उनकी एंट्री कराई थी। मुलाकात के दौरान किसी बात पर दोनों पक्षों में तेज बहस हुई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई। विवाद इतना बढ़ गया कि महिला के एक भाई ने साहिल पर गोली चला दी, जो सीधे उन्हें लगी। गोली लगते ही सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस कार्रवाई
पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और दो लोगों (महिला के भाइयों) को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ जारी है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है, जिसमें अवैध संबंधों का विवाद मुख्य कारण माना जा रहा है। साथ ही सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था, एंट्री प्रोटोकॉल और हथियार की बरामदगी पर भी जांच हो रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
यह घटना पॉश सोसायटी में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रही है, जहां दिनदहाड़े ऐसी वारदात होना चिंता का विषय है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आगे की कार्रवाई होगी।
- ग्रेटर नोएडा में (IT) आईटी निवेश को पंख लगाने की तैयारी, प्राधिकरण ने कंपनियों से सीधे संपर्क कर जानी जमीनी हकीकत
- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (NIU) में दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) ‘IRIS-G 2.0’ का शानदार आयोजन
- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में (TATVA 2026) ‘तत्व 2026’ का भव्य आयोजन: सुख-ई की परफॉर्मेंस ने बांधा समां।
- ग्रेटर नोएडा (Flower Show) पुष्प प्रदर्शनी 2026 सेंट्रल वर्ज और गोलचक्करों के बीच होगी खूबसूरती की जंग, तैयारी तेज।
- एनटीपीसी दादरी (NTPC Dadri) की सीएसआर (CSR) पहल से 288 बालिकाओं (Students) के सपनों को मिली साइकिल की रफ्तार।
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :महाराष्ट्र में इतिहास: सुनेत्रा पवार बनीं पहली महिला डिप्टी CM, शपथ के बाद गूंजे ‘अजित दादा’ के नारे-
Whatsapp : स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक साझेदारी गिव लाइफ फाउंडेशन और अमृता हॉस्पिटल ने एमओयू किया साइन, जीवन बचाने के लिए बड़ा कदम।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : NIU तत्व 2026, #सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और #सुख_ई के सुरों से सजी यादगार शा

