सीएम योगी ने ग्रेटर नोएडा में कपिल देव के KDSG सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का किया उद्घाटन: NCR को मिली अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधा की सौगात
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज (5 मार्च 2026) ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में स्थित KDSG सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। यह 350 बेड वाला अस्पताल पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव की भागीदारी से तैयार किया गया है, जो स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके प्रवेश का प्रतीक है। उद्घाटन समारोह में कपिल देव भी मौजूद रहे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि कपिल देव और उनकी 1983 विश्व कप विजेता टीम को स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में प्रवेश पर अभिनंदन करते हैं। उन्होंने गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) वासियों और यूपी सरकार की ओर से धन्यवाद दिया।

सीएम ने जोर दिया कि यह सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल न केवल नोएडा बल्कि पूरे NCR क्षेत्र के लोगों को लाभ पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी प्रयासों के बावजूद बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए निजी क्षेत्र की भागीदारी जरूरी है।आयुष्मान भारत और स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोरयोगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू आयुष्मान भारत योजना का जिक्र करते हुए कहा कि आजादी के बाद पहली बार लोगों को यूनिवर्सल गोल्डन कार्ड मिला है। उत्तर प्रदेश में 60 लाख से अधिक लोगों को इस कार्ड से 5 लाख रुपये तक की मुफ्त इलाज सुविधा उपलब्ध है। पात्र व्यक्ति किसी भी पैनल हॉस्पिटल में जाकर लाभ ले सकते हैं।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में सरकारी और निजी क्षेत्र के रेट में अंतर रहता है, लेकिन सेवा सस्ती, विश्वसनीय और अफोर्डेबल होनी चाहिए। मरीज डॉक्टर के विश्वास और अच्छे व्यवहार पर आता है। डॉक्टर का अच्छा व्यवहार मरीज को आधी बीमारी से ही ठीक कर देता है।

कपिल देव पर मजाकिया तंजमुख्यमंत्री ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, “जब कपिल देव बोलिंग करते थे तो पाकिस्तान की टीम आधी हार जाती थी। आप बीमारी को पाकिस्तान मान लीजिए, अगर डॉक्टर कपिल देव जैसा हो तो आधी बीमारी ऐसे ही ठीक हो जाएगी।

“यूपी में स्वास्थ्य और विकास की उपलब्धियांयूपी देश का सबसे बड़ा राज्य है, जहां पीएम मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति आई है।
2014 तक देश में सिर्फ 6 AIIMS थे, अब 23 हो गए हैं।
यूपी में डबल इंजन सरकार के तहत 75 जिलों में 81 मेडिकल कॉलेज स्थापित हो चुके हैं।
इस अस्पताल से 1,000 लोगों को रोजगार मिलेगा, जिसमें डॉक्टर, नर्स, टेक्नीशियन और अन्य स्टाफ शामिल हैं।
सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और शिक्षामित्रों को भी 5 लाख की कैशलेस सुविधा दी गई है।
आयुष्मान कार्ड न बन पाने वालों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद, पिछले एक साल में 1,300 करोड़ रुपये मरीजों को दिए गए।
यूपी का बदलता चेहरासीएम योगी ने कहा कि पहले ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया’ था, अब ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज’, ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ और ‘वन क्यूजीन’ की ओर बढ़ रहे हैं।ग्रेटर नोएडा में भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट (जेवर) जल्द संचालित होगा। यह जनपद मोबाइल फोन का 55% और इलेक्ट्रिक वाहनों का 60% उत्पादन कर रहा है। मेडिकल डिवाइस, लॉजिस्टिक्स और कार्गो में भी विकास हो रहा है।मुख्यमंत्री ने निष्कर्ष निकाला कि यूपी अब भारत के विकास के लिए ग्रोथ इंजन बनकर उभर रहा है, और सरकार-जनता के सहयोग से सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रहा है।
यह अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है और सस्ते व नैतिक इलाज पर फोकस करता है, जो NCR क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात है।
- ग्रेटर नोएडा में (IT) आईटी निवेश को पंख लगाने की तैयारी, प्राधिकरण ने कंपनियों से सीधे संपर्क कर जानी जमीनी हकीकत
- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (NIU) में दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) ‘IRIS-G 2.0’ का शानदार आयोजन
- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में (TATVA 2026) ‘तत्व 2026’ का भव्य आयोजन: सुख-ई की परफॉर्मेंस ने बांधा समां।
- ग्रेटर नोएडा (Flower Show) पुष्प प्रदर्शनी 2026 सेंट्रल वर्ज और गोलचक्करों के बीच होगी खूबसूरती की जंग, तैयारी तेज।
- एनटीपीसी दादरी (NTPC Dadri) की सीएसआर (CSR) पहल से 288 बालिकाओं (Students) के सपनों को मिली साइकिल की रफ्तार।
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :महाराष्ट्र में इतिहास: सुनेत्रा पवार बनीं पहली महिला डिप्टी CM, शपथ के बाद गूंजे ‘अजित दादा’ के नारे-
Whatsapp : स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक साझेदारी गिव लाइफ फाउंडेशन और अमृता हॉस्पिटल ने एमओयू किया साइन, जीवन बचाने के लिए बड़ा कदम।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : NIU तत्व 2026, #सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और #सुख_ई के सुरों से सजी यादगार शा

